Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis paribahis bahsegel tr-bettilt-guncel.vip bettilt bahsegel giriş casinomhub giriş casinomhub

भगवा बिकिनी क्यों लगा रही आग, ‘बेशरम रंग’ पर मच रहा ये कैसा बवाल?

भगवा बिकिनी क्यों लगा रही आग, ‘बेशरम रंग’ पर मच रहा ये कैसा बवाल?

यशराज फिल्म के बैनर तली बनी फिल्म “पठान” का पहला गाना बेशरम रंग 12 दिसंबर को रिलीज किया गया. गाने के बोल बेशरम रंग संग दीपिका पादुकोण की केसरिया बिकिनी में किया डांस अब इस फिल्म के प्रमोशन का रंग उड़ा रहा है. दरअसल फिल्म का यह गाना विवादों में फंस गया है. इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया भी दो धड़ों में बंटा नजर आ रहा है. कुछ लोग भगवा रंग की बिकिनी के संग बेशरम शब्द पर एतराज जता रहे हैं और फिल्म पठान को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं.

उधर दूसरी तरफ कुछ लोग एतराज जताने वाले ग्रुप की खिंचाई पर उतर आए हैं. यही नहीं अब सोशल मीडिया पर इस गाने का फनी वीडियो भी वायरल हो रहा है. बवाल इतना है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के पुतले तक जलाए जा चुके हैं. आखिर इस गाने में ऐसा क्या है जो सिद्धार्थ आनंद निर्देशित 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की राह में इतने रुकावटें आ रही हैं?

एमपी के होम मिनिस्टर ने जताया एतराज

दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान स्टारर पठान यशराज फिल्म्स पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद यूं ही सुर्खियां नहीं बटोर रहा है. 12 दिसंबर को रिलीज होते ही यह गाना मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की नजर में आ गया. उन्हें इस गाने के वीडियो में  भगवा रंग की बिकिनी पहने नजर आ रही दीपिका पादुकोण और बेशरम रंग का मेल पसंद नहीं आया.

गृह मंत्री मिश्रा ने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया और भगवा बिकिनी विवाद की शुरुआत हो गई. उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेत्री दीपिका के इस गाने में पहने गए कपड़े  बेहद आपत्तिजनक हैं और इस गाने को गंदी मानसिकता के साथ फिल्माया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि दीपिका पादुकोण जेएनयू के टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक हैं.

फिल्म निर्माताओं को चेतावनी देते हुए मिश्रा ने कहा कि गाने के सीन और वेशभूषा को ठीक किया जाना चाहिए, अन्यथा फिल्म को मध्य प्रदेश में  दिखाने की मंजूरी दी जानी चाहिए या नहीं, यह सोचने का विषय होगा. मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शाहरुख खान  वैष्णो देवी दर्शनों के लिए जाने पर सवालिया निशान लगाए हैं. 14 दिसंबर को उन्होंने पत्रकारों से कहा कि शाहरुख खान माता रानी के दर्शन करते हैं और वहीं महिलाओं को बिकिनी में लाते हैं.

हालांकि फिल्म को लेकर एतराज जताने का नरोत्तम मिश्रा का ये पहला मौका नहीं है. इससे पहले भी वो आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का विरोध में उतर चुके हैं. फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज होते ही विवाद में पड़ गया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकॉट की मुहिम जोरशोर से चल रही है. वहीं इस बार नरोत्तम मिश्रा इस फिल्म के कुछ सीन को न हटाने पर इसके एमपी में फिल्म का प्रदर्शन रोकने की चेतावनी दे रहे हैं. 

सड़कों तक पहुंचा विरोध

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान के बाद हिंदू समूह आनन-फानन में इस फिल्म, इसके कलाकारों की मुखालफत में उतर आए. उन्होंने आरोप लगाया कि बिकिनी का रंग धार्मिक भावनाओं को आहत करता है. यहीं नहीं मंत्री की टिप्पणी के बाद से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के खिलाफ आई एंड बी (I&B) मंत्रालय में शिकायतें भी दर्ज की गई हैं.

हिंदू महासभा ने भी भारी आपत्ति जताते हुए फिल्म के इस सीन को एडिट करने की मांग भी की है. ये सिलसिला यहीं नहीं थमा. फिल्म के खिलाफ ये विरोध सड़कों पर भी दिखने लगा है. इंदौर में पठान फिल्म के खिलाफ खासा गुस्सा दिखा. इसके विरोध में वीर शिवाजी ग्रुप ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के पुतले जला डाले. यहां एक्टिविस्ट सड़कों पर उतर आए हैं और फिल्म के बैन की मांग कर रहे हैं. 

बंट गया सोशल मीडिया और लोग

इसी बीच टीएमसी की सांसद और अभिनेत्री नुसरत भी इस लड़ाई में कूद पड़ी. दरअसल वो अपने ट्वीट में इस फिल्म के समर्थन की बात करती रहीं हैं. अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “उन्हें हर चीज़ से परेशानी है. उन्हें औरतों के हिजाब पहनने से परेशानी है, उन्हें औरतों के बिकिनी पहनने से भी आफत है. ये वहीं लोग है जो नए जमाने की औरतों को सीखा रहे हैं कि उन्हें क्या पहनना चाहिए.”

इस मुद्दे ने सोशल मीडिया को भी दो धड़ों में बांट दिया है. एक वर्ग ने #BoycottPathan ट्रेंड शुरू किया जो ‘अश्लीलता’  दिखाने के लिए निर्माताओं को आड़े हाथों ले रहा है. दूसरे वर्ग ने एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर उनकी खिंचाई की. अभिनेता प्रकाश राज पठान फिल्म के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने ट्वीट किया, “घृणित… हम कब तक इन्हें सहन करें..रंग अंधा #AndhBhakts.. #justasking.” 

‘बेशरम रंग’ पर फनी वीडियो

पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने पर विवाद तो चल ही रहा है, लेकिन लोग इसे लेकर फन करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं. अब दीपिका पादुकोण के ‘बेशरम रंग’ गाने एक फनी वीडियो सामने आया है. इसे लोग गाने का ओरिजनल वर्जन बता ठिठोली कर रहे हैं. इस फनी वीडियो में कुछ लड़के इस गाने दीपिका पादुकोण के अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं

इस फनी वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं. ये वीडियो बनाया ही इस तरह से गया है. इसमें कुछ लड़के अंडरगार्मेंट्स और लुंगी में दीपिका पादुकोण के डांस के अंदाज की हूबहू नकल करते नजर आ रहे हैं. इसे देख लोग खुद को हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं. इसी वजह से ये वीडियो खासा वायरल हो रहा है. लोग इस पर ‘बेटर दन ऑरिजनल’ जैसी जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...