प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी सरोगेसी से मां बनने की जानकारी

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी सरोगेसी से मां बनने की जानकारी

नई दिल्ली, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। ये खबर सुनकर फैंस खुशी से फूले नहीं समाएंगे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बनें है। प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक प्यारे से पोस्ट के साथ शेयर की है। इस पोस्ट के सामने आते ही उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए फैंस को मां बनने की खुशखबरी दी है। इस नोट में प्रियंका ने लिखा, ‘हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।’ प्रियंका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लगातार फैंस उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।

õ

प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर बॉलीवुड स्टार्स कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए युविका चौधरी ने लिखा, ‘अच्छी खबर भगवान रक्षा करें बधाई।’ वहीं हुमा कुरैशी ने ​लिखा, ‘ये अद्भुत है! प्रियंका बधाई।’ वहीं पूजा हेगड़े ने लिखा, ‘बधाई हो आप सभी को ढेर सारा प्यार और रोशनी भेज रहीं हूं।’ उर्वशी रौतेला ने ​भी बधाई दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related