देश को मिलने जा रही है चौथी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी 13 अक्टूबर को ऊना में दिखा सकते हैं हरी झंडी

देश को मिलने जा रही है चौथी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी 13 अक्टूबर को ऊना में दिखा सकते हैं हरी झंडी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Mod) गुरुवार(13 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं। बुधवार को बताया गया कि यह ट्रेन दिल्ली से ऊना जिले के तहत आने वाले अंब अंदौरा(Amb Andaura) रेलवे स्टेशन तक चलेगी। ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने जा रहे हैं। कुछ समय के अंतराल पर मोदी का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले वे 5 अक्टूबर और 24 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए थे। (तस्वीर गुजरात को मिली वंदे भारत ट्रेन की है)

30 सितंबर को गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई थी हरी झंडी
पिछले महीने मोदी ने तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को एक अन्य चुनावी राज्य गुजरात में हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलती है। मोदी अपने दो दिनी (29 और 30 सितंबर) गुजरात के दौरे पर थे। दूसरे दिन गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद उन्होंने ट्रेन से यात्रा भी की थी। यह भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इसे नेक्स्ट जेनरेशन की ट्रेन कहा जा रहा है। रेल मंत्रालय ने अपने आफिसियल फेसबुक पेज पर वंदे भारत ट्रेन की कुछ फोटो शेयर करके लिखा था-वंदे भारत 2.0: गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार। वंदे भारत एक्सप्रेस एक बेहतर और विमान यात्रा जैसा अनुभव प्रदान करती है। 

वंदे भारत ट्रेन की खूबियां
वंदे भारत स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन टक्कर-रोधी प्रणाली- कवच सहित अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। सभी श्रेणियों में बैठने की सीटें हैं, जबकि एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा है। 

वंदे भारत के प्रत्येक कोच में 32 इंच की स्क्रीन हैं, जो यात्रियों से संबंधित सूचना देने के साथ-साथ मनोरंजन भी करती हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे बहुप्रतीक्षित नव निर्मित सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है। इस ट्रेन से पहले दो अन्‍य वंदे भारत दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही हैं। यानी हिमाचल को चौथी ट्रेन मिलने जा रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...