कौन हैं जगदीप धनखड़ जिनको NDA ने बनाया है उपराष्ट्रपति प्रत्याशी, ममता बनर्जी से है हमेशा ठनी रहती

कौन हैं जगदीप धनखड़ जिनको NDA ने बनाया है उपराष्ट्रपति प्रत्याशी, ममता बनर्जी से है हमेशा ठनी रहती

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति चुनाव (Vice President of India) के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 19 जुलाई को उप राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। एनडीए ने मंथन के बाद अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar), बीजेपी गठबंधन वाले एनडीए (NDA) के प्रत्याशी होंगे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने उनके नाम का ऐलान किया है।

राजस्थान के रहने वाले हैं धनखड़

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, राजस्थान के झुंझुनूं के एक सुदूर गांव के रहने वाले हैं। किसान परिवार में जन्में धनखड़ ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में पूरी की है। भौतिकी में स्नातक करने के बाद जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विवि से एलएलबी किया।

राजस्थान हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में किया प्रैक्टिस

जगदीप धनखड़ ने एलएलबी करने के बाद वकालत करनी शुरू कर दी। वकालत के शानदार करियर को अपनाने के साथ वह देश के अग्रणी वकीलों में शुमार हो गए। बार कौंसिल के विभिन्न पदों पर रहने वाले धनखड़ ने 1989 में राजनीति में प्रवेश करने के साथ झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। 1990 में वह देश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री के रूप में कार्य किया। अजमेर जिला के किशनगढ़ से 1993 में वह विधायक चुने गए। 2019 में बीजेपी ने उनको पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया।

ममता बनर्जी से हमेशा ठनी रहती

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में जगदीप धनखड़ की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हमेशा ठनी रहती है। दोनों जिम्मेदार एक दूसरे पर सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक मंचों से आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे हैं। ममता बनर्जी के राज्यपाल के कई फैसलों पर सार्वजनिक आपत्ति दर्ज करा चुकी हैं तो राज्यपाल के रूप में धनखड़ ने ममता बनर्जी के कई फैसलों को पलट दिया। अभी कुछ दिनों पहले बीजेपी के खिलाफ जेहाद वाले बयान को लेकर धनखड़ और ममता बनर्जी में खूब वाद विवाद हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related