उत्तराखंड चुनाव 2022: पदाधिकारियों से नजदीकी ने दिलाया टिकट, डोईवाला सीट पर जानें कांग्रेस ने किसे उतारा मैदान में

उत्तराखंड चुनाव 2022: पदाधिकारियों से नजदीकी ने दिलाया टिकट, डोईवाला सीट पर जानें कांग्रेस ने किसे उतारा मैदान में

ऋषिकेश। Uttarakhand Election 2022 डोईवाला विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा करने में कांग्रेस ने लंबा समय लगाया। आखिर में युवा चेहरे के रूप में मोहित उनियाल पर दांव खेला है। कांग्रेस से टिकटों के लिए दावेदारों की लंबी सूची थी। इनमें से मोहित उनियाल ने बाजी मारकर सभी को चौंका दिया। कांग्रेस के अनुसांगिक संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से नजदीकियां उनके टिकट हासिल करने में काम आई।

डोईवाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस में टिकट के दावेदारों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित के साथ मोहित उनियाल भी शामिल थे। कांग्रेस संगठन की ओर से जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में डोईवाला से टिकट के दावेदार हीरा सिंह बिष्ट को रायपुर विधानसभा से टिकट दे दिया गया। इसके बाद किसी नए चेहरे को ही डोईवाला सीट पर टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। सोमवार को कांग्रेस ने इस सीट पर मोहित उनियाल के नाम की घोषणा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

मोहित उनियाल वर्तमान में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक का दायित्व निभा रहे हैं। इससे पूर्व वह एनएसयूआइ में राष्ट्रीय सचिव, महासचिव तथा उपाध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर काम करने के चलते उनकी राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के साथ खासी नजदीकियां रही। इसके अलावा युवा चेहरे को तबज्जो दिए जाने का लाभ भी 37 वर्षीय मोहित उनियाल को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related