Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

आप को मिले स्पष्ट बहुमत से खत्म हुआ MCD में भाजपा का 15 साल का राज, केजरीवाल ने PM से मांगा आशीर्वाद

आप को मिले स्पष्ट बहुमत से खत्म हुआ MCD में भाजपा का 15 साल का राज, केजरीवाल ने PM से मांगा आशीर्वाद

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनाव (MCD polls) में आम आदमी पार्टी (AAP) को स्पष्ट बहुमत मिला है। इसके साथ ही दिल्ली नगर निकाय में 15 साल से चल रहे भाजपा का राज खत्म हो गया है। 250 सीटों के लिए हुए चुनाव में आप को 134 और बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाई और 9 सीटों पर सिमट गई। 

चुनाव में जीत मिलने के बाद आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सफाई करने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मांगा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनका आशीर्वाद मांगा है। केजरीवाल ने कहा कि जनता ने उन्हें दिल्ली की सफाई करने, भ्रष्टाचार खत्म करने और पार्कों को ठीक करने का काम दिया है। 

दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि 15 साल बाद भी पार्टी ने अपने काम के आधार पर अपना वोट शेयर बरकरार रखा है। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लगातार चौथी बार पार्टी को इतनी सीटें देने के लिए जनता को धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि वोटों की गिनती बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। शुरुआती रूझान भाजपा के पक्ष में रहे। एक वक्त बीजेपी 107 सीटों पर और आप 95 सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, आप ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए 17 केंद्रीय मंत्रियों सहित कई शीर्ष नेताओं को तैनात किया था, लेकिन वह अपनी सत्ता बचा नहीं पाई।

भगवंत मान बोले- असली झाडू अब चलेगा
अपने पक्ष में नतीजे आने की शुरुआत के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता राघव चड्ढा भी केजरीवाल के आवास पर पहुंच गए। इसके बाद सभी नेता आप ऑफिस गए। आप ऑफिस में भगवंत मान ने कहा कि “असली झाडू अब चलेगा।” 

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...