
हल्द्वानी , 25 नवंबर 2021
सार्वजनिक मंच, कार्यक्रमों में महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करने वाले नेता-मंत्री वक्त आने पर अपनी ही पार्टी की महिलाओं को भूल जाते हैं। हां, उन पर पार्टी के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जरूर डाल दी जाती है। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से अब तक हुए विस चुनावों पर नजर डाली जाए तो बहुत कम ही विधानसभा सीटें होंगी जिनमें महिलाओं को दावेदारी पेश करने का मौका दिया गया।
बीते चार विस चुनावों में नैनीताल जिले की सभी विधानसभाओं में सबसे अधिक 9 महिलाओं ने 2002 चुनाव में विधायकी का चुनाव लड़ा। इसके बाद से ये आंकड़ा सिमटता चला गया। बहरहाल, राजनीतिक दलों ने इस चुनाव में महिलाओं को अधिक से अधिक सीटों पर टिकट देने का वादा किया है। इसी के चलते जिले की 6 विस सीटों पर इस बार कांग्रेस से 13 तो भाजपा से 4 महिलाओं ने दावेदारी पेश की है। हालांकि, पुरुषों के मुकाबले यह संख्या बेहद कम है। इससे कहीं न कहीं टिकट मांगने में महिलाओं के अंदर की हिचक स्पष्ट हो जाती है।
2022 के लिए इन्होंने की है दावेदारी
सीट भाजपा कांग्रेस
रामनगर रेखा रावत आशा बिष्ट
लालकुआं – संध्या डालाकोटी, खष्टी बिष्ट, बीना जोशी
कालाढूंगी – तारा नेगी, भागीरथी बिष्ट, जया कर्नाटक
भीमताल आशा रानी जया बिष्ट, निर्मला आर्य, आशा आर्य
नैनीताल – सरिता आर्य
हल्द्वानी रेनू अधिकारी व शांति भट्ट शोभा बिष्ट, शशि वर्मा
अब तक इन महिलाओं ने लड़ा विधानसभा चुनाव 2017
लालकुआं दीपा भट्ट उत्तराखंड क्रांति दल
नैनीताल सरिता आर्य कांग्रेस
हल्द्वानी इंदिरा हृदयेश कांग्रेस
कालाढूंगी सुमनलता निर्दल
रामनगर धनेश्वरी घिल्डियाल निर्दल
अब तक इन महिलाओं ने लड़ा विधानसभा चुनाव 2012
भीमताल निर्मला जोशी निर्दल
नैनीताल सरिता आर्य कांग्रेस
पदमा आय निर्दल
हल्द्वानी इंदिरा हृदयेश कांग्रेस
रेनू अधिकारी भाजपा
रामनगर अमृता रावत कांग्रेस
अब तक इन महिलाओं ने लड़ा विधानसभा चुनाव 2007
विधानसभा प्रत्याशी संगठन
हल्द्वानी इंदिरा हृदयेश कांग्रेस
नैनीताल जया बिष्ट कांग्रेस
रामनगर रमा देवी निर्दल
अब तक इन महिलाओं ने लड़ा विधानसभा चुनाव 2002
विधानसभा प्रत्याशी संगठन
मुक्तेश्वर पुष्पा आर्य लोक जन शक्ति पार्टी
धारी देवकी शर्मा निर्दल
हल्द्वानी इंदिरा हृदयेश कांग्रेस
नैनीताल जया बिष्ट कांग्रेस
शांति मेहरा भाजपा
भावना मेहरा लोक जन शक्ति पार्टी
चंपा बिष्ट निर्दल
पुष्पा कटोच निर्दल
रामनगर सरस्वती राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी







