पंजाब को एक बार फिर देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे: भगवंत मान

पंजाब को एक बार फिर देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे: भगवंत मान

चंडीगढ़। शनिवार को आम आदमी पार्टी की खन्ना के पास दाना मंडी में विशाल रैली हुई। रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि रंगला पंजाब के रंग उबरने शुरू हो गए हैं। लोगों के काम होने लगे हैं और खुशियों को खबरें आने लगी हैं। जल्द ही पंजाब नंबर एक प्रदेश बनेगा। मुख्यमंत्री खन्ना के पास दाना मंडी में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

मान ने कहा कि दो सालों में लोगों के कई वादे पूरे किए हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा, जबसे मैंने पद संभाला है, हर दूसरे या तीसरे दिन पंजाब में खुशखबरी देखने को मिल रही है। पंजाब निवासियों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं और मुफ्त शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है, नौजवानों को नौकरियां मिल रही हैं, लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि पंजाब को सही मायनों में रंगला पंजाब बनाने की शुरुआत हो चुकी है।

मान ने शिअद प्रधान सुखबीर बादल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पंजाब बचाओ नहीं, परिवार बचाओ रैली कर रहे हैं। अब तो उन्हें खाना भी गाड़ी की छत पर बैठकर खाना पड़ रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों को नए बेरोजगार की संज्ञा दी। मान ने कहा कि सुखबीर, बाजवा, मजीठिया सभी नए बेरोजगार हो गए हैं। राजनीति के लिए उनके पास काम नहीं और बेरोजगारी की नई कैटेगरी में शामिल हो गए हैं।

प्रदेश को फिर देश का नंबर एक बनाएंगे। चंडीगढ़ मेयर की कुर्सी का दर्द भी उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की 32 वोट में से 8 रिजेक्ट कर दी तो लोकसभा की गिनती में क्या होगा, यह भगवान जानता है। घर-घर मुफ्त राशन पहुंचाने की पहल के साथ पंजाब देश में प्रकाश स्तंभ बनकर उभरेगा। रैली का समापन तीन बजे हुआ।

Share post:

Popular

More like this
Related