
देहरादून, 20 अगस्त 2021
2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस ने भी जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिए हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव रणनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हवाई अड्डे पर श्री नड्डा के पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बुके देकर उनका स्वागत किया। भारी बारिश के बीच श्री नड्डा का जौलीग्रांट हवाई अड्डे से हरिद्वार पहुंचने के मध्य सड़क के किनारे खड़े कार्यकतार्ओं ने भव्य स्वागत किया। वह यहां संगठन की दृष्टि से 11 विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। हरिद्वार के एक होटल में अब वह प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोचेर् के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके बाद रात्रि तक तीन अन्य बैठकों में भाग लेंगे।
जेपी नड्डा के दौरे से कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मनोबल
करीब एक घंटे तक चली बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद थे। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी सुप्रीमो के नए मार्गदर्शन के साथ चुनावी मोड में आ जाएंगे। विधानसभा चुनाव की रणनीति के सवाल पर पार्टी नेताओं ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड का मूल्यांकन किया जाएगा। दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा हरिद्वार भी जाएंगे। इस दौरान वह करीब आठ बैठकें करेंगे। भाजपा के महासचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि जेपी नड्डा शनिवार को रायवाला स्थित वुड्स रिजॉर्ट में पूर्व सैनिकों के साथ चर्चा करेंगे। इससे पहले जेपी नड्डा उत्तराखंड में भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक भी करेंगे।







