
हल्द्वानी, 30 अगस्त 2021
हल्द्वानी में 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा वर्कर्स की हड़ताल 29 वें दिन भी जारी रही। 31 अगस्त को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कूच को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को महिला अस्पताल में आशा वर्कर्स का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल द्वारा जारी बयान में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा मासिक वेतन समेत आशाओं की मांगों पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है।
कोई भी स्पष्ट घोषणा नहीं होने की वजह से आशा वर्करों को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय कूच का निर्णय लेना पड़ा। यदि अब भी सरकार कोई फैसला लेने को तैयार नहीं होती तो आंदोलन को आगे बढ़ाने के अलावा और विकल्प ही क्या है। उन्होंने खटीमा कूच में अधिक से अधिक आशाओं से शामिल होने का अनुरोध किया है।
आशा वर्कर्स ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनकी सभी 12 मांगों पर ठोस कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान डॉ कैलाश पाण्डेय, रीना बाला, भगवती बिष्ट, सरोज रावत, राधा, कमला कंडारी, पुष्पा राजभर, सुनीता भट्ट, सायमा सिद्दीकी, पुष्पा जोशी, माया शाह, लता तिवारी, ममता आर्य, राजकुमारी, मालती देवी, नीमा आर्य, मीना केसरवानी, मंजू आर्य, सावित्री आर्य, राजेश्वरी जोशी, शांति शर्मा, पुष्पा आर्य, गीता बोरा, विमला शर्मा आदि आशाएँ मौजूद रहीं।







