पोस्टर में राहुल को दिखाया नए युग का रावण, BJP पर भड़कीं बहन प्रियंका; कही यह बात

पोस्टर में राहुल को दिखाया नए युग का रावण, BJP पर भड़कीं बहन प्रियंका; कही यह बात

नई दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर वार दिन-प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। भाजपा ने गुरुवार को एक्स पर राहुल गांधी का पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्हें नए युग का रावण दिखाया गया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पोस्टर को लेकर जमकर भाजपा पर भड़कीं। वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी में ट्वीट कर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी और जेपी नड्डा जी! आप राजनीति और बहस-मुबाहसे को गिरावट की कौन-सी मंजिल तक ले जाना चाहते हैं?

आपकी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो हिंसक और उकसाऊ ट्वीट किए जा रहे हैं, क्या उसमें आपकी सहमति है? ज्यादा समय नहीं बीता, आपने शुचिता की कसम खाई थी। क्या वादों की तरह कसमें भी भूल गए हैं?’

यह है मामला

इससे पहले कांग्रेस ने एक्स पर ही पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर सबसे बड़ा झूठा शीर्षक के साथ साझा की थी। साथ ही एक अन्य पोस्टर में पीएम को जुमला बॉय कहा गया था। कांग्रेस के पोस्टरों के जवाब में भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी का कई सिर वाला पोस्टर जारी किया।

पोस्टर में कांग्रेस नेता को अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस से भी जोड़ा गया है, जिन पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। भाजपा ने लिखा कि नए युग का रावण है। धर्म विरोधी है। राम विरोधी है। इसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।

राहुल की करना चाहते हैं हत्या

दूसरे ओर, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा राहुल गांधी की तुलना रावण से करने वाले भाजपा के हैंडल पर ‘शर्मनाक’ ग्राफिक की निंदा करने के लिए कोई शब्द नहीं है। उनके नापाक इरादे साफ हैं, वो लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं। उन्होंने तुच्छ राजनीतिक लाभ लेने के लिए उनकी एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली।

Share post:

Popular

More like this
Related