Sanjay Singh Arrested: आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब कांड में छापेमारी के बाद गिरफ्तारी

KNEWS DESK- आप सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार। आपको बता दें कि संजय सिंह के आवास पर सुबह से ईडी की छापेमारी चल रही थी। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED की टीम आप नेता संजय सिंह के आवास पर सुबह 7 बजे से छापेमारी कर रही थी। ED की चार्टशीट में 3 जगह संजय सिंह का नाम है।

 

आम आदमी पार्टी ने लगाया आरोप

आप सांसद संजय सिंह के आवास पर सुबह से ईडी की रेड चल रही थी। आम आदमी पार्टी ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर ये दावा किया है। एक्स पर लिखा, “एक सांसद के बुजुर्ग पिता के साथ ऐसा व्यवहार कर रही मोदी की ED।  मोदी जी देश के लिए आवाज़ उठाने वालों से इतना मत डरो कि लोग इतिहास में आपको डरपोक प्रधानमंत्री के रूप में याद करें.”

Share post:

Popular

More like this
Related