पीएम मोदी का जन्मदिन आज, बधाई संदेशों का लगा तांता ; आयोजित किए जा रहे कई कार्यक्र

पीएम मोदी का जन्मदिन आज, बधाई संदेशों का लगा तांता ; आयोजित किए जा रहे कई कार्यक्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उनके इस जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़े के तौर पर मना रही है। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं।

पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में दामोदरदास मूलचंद मोदी और हीराबेन के घर हुआ था। वह अपने माता-पिता की छह संतान में तीसरे नंबर पर हैं। पीएम मोदी की शुरुआती शिक्षा वडनगर के भागवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल में हुई थी।

फारूक अब्दुल्ला ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबे जीवन की कामना की है। फारूक ने यह भी कहा कि हम नए संसद भवन में प्रवेश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हम 18 या 19 सितंबर को इस सदन में बैठेंगे। मुझे उम्मीद है कि हर किसी को यहां बोलने का मौका मिलेगा।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी जन्मदिन पर बधाई दी है। इससे पहले, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी थीं।

अधीर रंजन चौधरी ने दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री हैं। उनके जन्मदिन पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी के जन्मदिन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

मन: प्रसाद: सौम्यत्वं मौनमात्मविनिग्रह:|

भावसंशुद्धिरित्येतत्तपो मानसमुच्यते ||

CM योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा- मां भारती के परम उपासक, नए भारत के शिल्पकार, विकसित भारत के स्वप्नद्रष्टा, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के प्रति संकल्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

विकसित भारत के निर्माण के लिए आपका समर्पण और विजन अतुलनीय है। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो, आपका यशस्वी नेतृत्व हम सभी को प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें। आपके नेतृत्व में देश से भय, भूख और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो और हम पुनः विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करें, यही शुभकामनाएं हैं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पीएम मोदी को दी बधाई

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को अभूतपूर्व प्रगति और युगांतरकारी परिवर्तन की ओर अग्रसर किया है। ईश्वर आपको आने वाले वर्षों में भारत की सेवा में लगे रहने के लिए अच्छा स्वास्थ्य और प्रसन्नता का आशीर्वाद दें।

अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने दी बधाई

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले।

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा- पीएम मोदी ने भारत को न केवल नई पहचान दी है, बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध मोदीजी ने भारत को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति करता रहे और वे ऐसे ही मां भारती की सेवा करते रहें। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष रिश्ता है। लोग उनके जन्मदिन को लेकर उत्साहित हैं। लोगों ने मैराथन, पौधे लगाने, प्रार्थनाएं और स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए हैं…उत्तराखंड में नए विकास कार्यक्रम शुरू हुए हैं, जिनके बारे में पहले कभी नहीं सोचा गया था।

पीएम मोदी जैसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देश सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा- नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...