नई दिल्ली, 10 दिसंबर 2021

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार विराट कोहली (Virat Kohli) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले उन्हें वनडे कप्तानी से हटा दिया गया. उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup-2021) के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान नहीं संभालेंगे. एक नजर डालते हैं- विराट से जुड़े 5 बड़े विवादों पर…

विराट कोहली को भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में गिना जाता है. उन्होंने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ी तो वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले उन्हें वनडे कप्तानी से भी हटा दिया गया. विराट ने कई मैचों में भारत को अकेले दम पर जीत दिलाई, कई यादगार पारियां खेलीं लेकिन उनके साथ भी कुछ विवाद जुड़े रहे. एक नजर डालते हैं विराट से जुड़े 5 बड़े विवादों पर-(Pic- AFP)

 भारत के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले के साथ विराट के रिश्ते अच्छे नहीं रहे. साल 2017 में इस मामले ने काफी तूल पकड़ा. तब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि कुंबले को उनके पद से हटाने के पीछे विराट कोहली का बड़ा हाथ था. इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया था कि विराट ने बीसीसीआई को कई ईमेल भेजे जिसमें उन्होंने कुंबले की कोचिंग पर नाखुशी जाहिर की थी. बाद में कुंबले ने इस पद को छोड़ा और रवि शास्त्री को हेड कोच बनाया गया था. (AFP)
भारत के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले के साथ विराट के रिश्ते अच्छे नहीं रहे. साल 2017 में इस मामले ने काफी तूल पकड़ा. तब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि कुंबले को उनके पद से हटाने के पीछे विराट कोहली का बड़ा हाथ था. इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया था कि विराट ने बीसीसीआई को कई ईमेल भेजे जिसमें उन्होंने कुंबले की कोचिंग पर नाखुशी जाहिर की थी. बाद में कुंबले ने इस पद को छोड़ा और रवि शास्त्री को हेड कोच बनाया गया था.
विराट कोहली का आक्रामक रुख मैदान पर नजर आता था, लेकिन कई बार इस व्यवहार के कारण विवाद भी जुड़े. साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर विराट और टिम पेन के बीच शब्दों की जंग देखने को मिली थी. इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों के साथ मैदान पर विराट के रिश्ते अच्छे नजर नहीं आए. इतना ही नहीं, एक बार आईपीएल मैच में विराट और केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर के बीच भी बहस हो गई थी.
साल 2015, तब विराट अपने व्यवहार के कारण चर्चा में आए. दरअसल, एक आर्टिकल को लेकर उन्होंने एयरपोर्ट पर एक पत्रकार को गाली दे दी थी. यह आर्टिकल अनुष्का शर्मा के बारे में था. हालांकि बाद में पता चला कि विराट ने किसी गलत पत्रकार को टारगेट किया. उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी.

कई बार मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विराट और रोहित शर्मा के बीच रिश्तों में खटास रही. हालांकि कभी दोनों में से किसी ने भी इसे लेकर कुछ नहीं कहा. इसकी शुरुआत तब हुई थी जब रोहित ने विराट और अनुष्का, दोनों को ही इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. रोहित को वनडे कप्तानी मिलने पर सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दीं लेकिन विराट ने सोशल मीडिया पर कुछ नहीं लिखा. (AFP)

 विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर भी विवाद में पड़े. अनुष्का कई बार स्टेडियम में नजर आईं, जब विराट मैदान पर खेलते थे. हालांकि उन्हें भारत की हार को लेकर ट्रोल किया तो विराट ने भी जवाब दिया. एक बार तो अनुष्का मैच के दौरान ही पैवेलियन पहुंच गई थीं जिसे लेकर विवाद हो गया. बीसीसीआई का नियम है कि खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और मैच अधिकारियों के अलावा अन्य कोई मैच के दौरान पैवेलियन नहीं जा सकता है. ऐसे में नियम तोड़ने को लेकर विराट को भी टारगेट किया गया था. (AFP)
विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर भी विवाद में पड़े. अनुष्का कई बार स्टेडियम में नजर आईं, जब विराट मैदान पर खेलते थे. हालांकि उन्हें भारत की हार को लेकर ट्रोल किया तो विराट ने भी जवाब दिया. एक बार तो अनुष्का मैच के दौरान ही पैवेलियन पहुंच गई थीं जिसे लेकर विवाद हो गया. बीसीसीआई का नियम है कि खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और मैच अधिकारियों के अलावा अन्य कोई मैच के दौरान पैवेलियन नहीं जा सकता है. ऐसे में नियम तोड़ने को लेकर विराट को भी टारगेट किया गया था.