नई दिल्ली, 30 मार्च 2021

मणिपाल मीडिया नेटवर्क लिमिटेड के निदेशक सागर मुखोपाध्याय को यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (एक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी) के निदेशक मंडल का चेयरमैन चुना गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुखोपाध्याय का चयन शनिवार को कंपनी अधिनियम 2013 के प्रावधानों के तहत मौजूदा अध्यक्ष विश्वास त्रिपाठी को हटाने के एक प्रस्ताव के बाद किया गया।

उन्होंने बेनेट कोलमैन और कंपनी लिमिटेड, द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप, एक्सप्रेस पब्लिकेशंस (मदुरै) लिमिटेड, और कई अन्य मीडिया संगठनों में सेवाएं दी हैं। मुखोपाध्याय 19 मार्च, 2019 को यूएनआई बोर्ड में शामिल हुए थे।

एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, मणिपाल समूह के कानूनी और सेक्रेटेरियल विभाग के प्रमुख, बिनोद कुमार मंडल को यूएनआई निदेशक मंडल में शामिल किया गया। मंडल एक चार्टर्ड एकाउंटेंट, लॉ ग्रेजुएट, कंपनी सेक्रेटरी और चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज एंड इनवेस्टमेंट, लंदन के एसोसिएट सदस्य हैं।

मुखोपाध्याय ने चेयरमैन अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कहा कि एजेंसी के लिए ग्रोथ मैप की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

प्रवेश मिश्रा की अगुवाई में यूएनआई एमपावर्ड कमेटी के कामकाज की सराहना करते हुए, मुखोपाध्याय ने कहा कि समिति ने भारत में समाचार एजेंसियों के बीच यूएनआई को लीडरशिप की स्थिति में ले जाने के लिए एक रणनीतिक विकास मिशन पर काम किया है।

मुखोपाध्याय ने कहा, “हाल के महीनों में क्रियान्वित की गई विकास गतिविधियां अपने प्रतिबद्ध कर्मचारियों की सामूहिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित हैं। स्पष्ट रूप से पहचाना गया ग्रोथ मैप है।”

उन्होंने निर्देशकों में से एक सुमित माहेश्वरी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वह एक फ्लैगबेयरर रहे हैं और निदेशक मंडल में बने हुए हैं।