आदित्य L-1 को लेकर ISRO ने दी बड़ी जानकारी, पहली बार अपनी कक्षा बदली

 भारत का आदित्य एल-1 अपने मिशन सूरज की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. ISRO ने आदित्य एल-1 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आदित्य एल-1 ने आज पहली बार अपनी कक्षा बदली है.
अब आदित्य एल-1 पृथ्वी से 22,459 किलोमीटर दूर है. इसे सूर्य की ओर पहली छलांग भी कहा जा सकता है.

बता दें कि 16 दिनों के दौरान आदित्य एल-1 पांचवी बार अपनी कक्षा बदलेगा. और फिर एल-1 प्वाइंट की ओर छलांग लगा देगा.

इसी के साथ ये भी बता दें कि सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 2 सितंबर को लॉन्चिंग के 63 मिनट और कुछ सेकेंड के बाद ही
आदित्य एल-1 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो गया था.अब उसके थ्रस्टर में फायर करके इसकी कक्षा में परिवर्तन कर दिया जाएगा. अगली फायरिंग 5 सितंबर को की जाएगी. और 16 दिन में पूरे होने पर ये सूर्य की ओर प्रस्तान करेगा.
आदित्य एल-1 15 लाख किलोमीटर की दूरी 4 महीने में तय करेगा. और फिर लैंगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंच जाएगा.ये ऐसा बिंदु है. जहां सूर्य और पृथ्वी की गैरिवीट बैलेंस हो जाती है. यहां पर किसी ऑब्जेक्ट को ठहरने के लिए ज्यादा ऊर्जा नहीं लगानी पड़ती.

Share post:

Popular

More like this
Related