Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

IND vs SA: सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से भारत की पहली भिड़ंत, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

IND vs SA: सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से भारत की पहली भिड़ंत, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

द फ्रंट डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं। भारत ग्रुप A में शीर्ष पर रहा, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप D में पहला स्थान हासिल किया। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी यही दो टीमें आमने-सामने थीं, जहां भारत ने खिताब जीता था। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका ही नहीं, मनोवैज्ञानिक बढ़त के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। टीवी पर इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

पिच का मिजाज क्या कहता है?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां खेले गए तीन मैचों की छह पारियों में सिर्फ एक बार 170 से कम का स्कोर बना है। इससे संकेत मिलता है कि यह हाई-स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। तेज आउटफील्ड और समान बाउंस बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद देती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन बाद में रन बनाना आसान हो जाता है।

पहले बल्लेबाजी या रन चेज, किसका पलड़ा भारी?

इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 180 से ऊपर के स्कोर खड़े कर मैच पर पकड़ बनाई है। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड भी कमजोर नहीं रहा है। बड़े स्कोर भी यहां सफलतापूर्वक चेज किए गए हैं। यानी टॉस जीतने वाली टीम परिस्थिति देखकर फैसला करेगी, लेकिन दोनों विकल्प सुरक्षित माने जा रहे हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती शामिल हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डि कॉक, एडन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी उतर सकते हैं।

मौसम का क्या है अनुमान?

सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, लेकिन अहमदाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिल सकता है। सुपर-8 में हर जीत सेमीफाइनल की राह आसान करती है। दोनों अजेय टीमों के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...