नई दिल्ली, 30जनवरी 2021

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने बजट सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए लिए सरकार की ओर से आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया है। राजस्थान के नागौर से सांसद बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में बैठक में शामिल ना होने की बात कही है। हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि आज वर्चुल माध्यम से संसद के बजट सत्र को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक का किसान आंदोलन के समर्थन में बहिष्कार करता हूं और माननीय प्रधानमंत्री से फिर अपील करता हूं कि आप तत्काल प्रभाव से किसानों की मांग पर सकारात्मक निर्णय लें और कृषि बिलों को वापिस लेने की घोषणा करें।