टिहरी, 5 दिसंबर 2021

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 थी।

भूकंप का पहला झटका रात्रि 12:23 पर 3.2 तीव्रता के साथ एवं दूसरा झटका रात्रि 2:02 पर 3.8 तीव्रता के साथ महसूस किया गया !!

जनपद टिहरी सहित राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली एवं पौड़ी में भी देर रात भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए हैं ।

हालांकि भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के जान माल के नुकशान की कोई जानकारी नही मिली है ।