दिल्ली-नोएडा की हवा फिर हुई ‘बेहद खराब’

दिल्ली, दिल्ली एनसीआर की हवा एक बार दम घुटने वाली होती जा रही है। दरअसल दिल्ली-एनसीआर में हवा की सेहत बिगड़ सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अगले एक सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के एयर क्वालिटी इंडेक्स ने एक रिपोर्ट पेश की है और बताया है कि कितना हवाओं में प्रदूषण का स्तर खराब हो गया है।

अब ताजा अपडेट जो आया है उससे एक बात तो साफ हो गई है है कि दिल्ली की हवा में लगातार जहर घुलता जा रहा है, जिसकी वजह से यहां पर रहने वाले लोगों आने वाले दिनों में और परेशानी उठानी पड़ सकती है।

इतना ही नहीं ऐसे हालातों में सांस लेना भी मुश्किल होने जा रहा है क्योंकि ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 300 के ऊपर है जो कि बेहद खराब माना जाता है। इस स्थिति की वजह से लोगों घर से कम से कम बाहर निकलेने की सलाह दी जा रही है।

वहीं मौसम विभाग ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है और कहा है कि अगले 4-5 दिन तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुला रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी लेकिन हवा का प्रदूषण की बात की जाये तो दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 250 सूचकांक के ऊपर है। स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक अलगे 24 घंटे में तमिलनाडु, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

क्या है एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स)

  • 0-50 अच्छा
  • 51-100 औसत
  • 101-200 असामान्य
  • 201-300 खराब
  • 301-400 ज्यादा खराब
  • 400 से ज्यादा बेहद खतरनाक

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गणना : वायु गुणवत्ता सूचकांक कण पदार्थ (पीएम<सब>2.5और पीएम<सब>10), ओजोन (ओ<सब>3), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO) 2 ), सल्फर डाइऑक्साइड (SO 2 ) और कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) उत्सर्जन के माप पर आधारित है।

इससे पहले जब 2021 में स्थिति ख़राब हुई थी तब दिल्ली-एनसीआर में अब 50 फीसदी स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया था । ये 21 नवंबर तक लागू रहा था । सरकारी बल्कि प्राइवेट को भी यह आदेश मानने को कहा गया था कहा गया था .

Share post:

Popular

More like this
Related