Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

28दिसंबर, 2020

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) आज सोमवार (28 दिसंबर) को अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है। कोरोना वायरस महामारी की वजह कांग्रेस अपना स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर नहीं करेगी। आज के दिन कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं, सांसदों, विधायकों और प्रदेश मुख्यालय को सूचित किया है, उन्हें अपने-अपने स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालनी है। इसके अलावा आज के दिन कांग्रेस के कुछ नेता किसान आंदोलन में भी अपनी सहभागिता दिखाएंगे और वहां भी हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्यों ने पार्टी राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन करें और युवाओं के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया अभियान ”सेल्फी विथ तिरंगा” चलाएं।

किसानों की लड़ाई तिरंगे के छांव तले जीती जाएगी: कांग्रेस

इन निर्देशों के साथ कांग्रेस हाईकमान ने कहा है कि इन सभी कार्यक्रम के आयोजनों में कोविड-19 के नियमों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। तिरंगा यात्रा सोसल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ ही लोग करें। इसके अलावा पार्टी के नेता-कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय में जमा होंगे और पार्टी संगठन को मजबूत और एकजुट रखने की शपथ लेंगे।कांग्रेस ने इस मौके पर ट्वीट किया, तिरंगे की छांव तले आजादी की लड़ाई भी जीती गई थी और किसानों की लड़ाई भी जीती जाएगी।

कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर प्रेस रिलीज में दिए ये निर्देश

कांग्रेस पार्टी का गठन 28 दिसंबर 1885 को हुआ था। कांग्रेस ने अपना पहला सत्र वकील उमेश चंद्र बनर्जी की अध्यक्षता में 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 1885 तक चलाया था। कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस रिलीज में कहा, 28 दिसंबर 2020, INC की नींव के 136वें साल पहले पड़ी थी। इस दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनुरोध किया जाता है कि वह राज्य और जिला मुख्यालयों में पार्टी के स्थापना दिवस का निरीक्षण करें और पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों / एमएलसी को निर्देश दें। तिरंगा यात्रा और इस तरह के अन्य अभियान आवश्यक सामाजिक दूरी प्रोटोकॉल के बाद भी आयोजित किए जा सकते हैं।