Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis paribahis bahsegel tr-bettilt-guncel.vip bettilt bahsegel giriş casinomhub giriş casinomhub

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

18000 भारतीयों की चिंता, इजरायल-हमास की लड़ाई पर भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अजय’

18000 भारतीयों की चिंता, इजरायल-हमास की लड़ाई पर भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अजय’

नई दिल्ली। इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच जब से लड़ाई छिड़ी है, वहां रहने वाले भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। इस घटनाक्रम पर पहली प्रतिक्रिया के तौर पर भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया है। इसके जरिए इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जाएगा।

सरकार ने 24 घंटे तक ऐक्टिव रहने वाला कंट्रोल रूम भी बना दिया है। हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है। इजरायल में इस समय करीब 18,000 भारतीय रहते हैं। गाजा में इजरायल बड़े पैमाने पर बमबारी कर रहा है। अमेरिका समेत कई देश खुलकर इजरायल का सपोर्ट कर रहे हैं। लेबनान से भी तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई है।

मुस्लिम देश गाजा पट्टी (फिलिस्तीन) के सपोर्ट में खड़े दिख रहे हैं। इस बीच गाजा में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी गई है। पूरे इलाके को इजरायली सैनिकों ने घेर रखा है। अब तक 3000 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। इजरायल से भारतीयों को कैसे निकाला जाएगा, इस अभियान के बारे में 11 पॉइंट्स में समझिए।

इस ऑपरेशन में क्या-क्या होगा, क्या भारत को नुकसान होगा?

  1. इजरायल से स्वदेश वापस आने की इच्छा रखने वाले भारतीयों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया है। हमास आतंकियों और इजरायल के बीच 6 दिन से लड़ाई चल रही है।
  2. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘इजरायल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू कर रहे हैं।’ वैसे, जयशंकर इस समय श्रीलंका की यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि विशेष चार्टर उड़ानों का प्रबंधन और दूसरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
  3. भारतीयों के पहले जत्थे को बृहस्पतिवार को एक विशेष उड़ान के जरिए इजरायल से वापस लाए जाने की उम्मीद है।
  4. इजरायल में भारतीय दूतावास ने जयशंकर की घोषणा के तुरंत बाद कहा कि उसने बृहस्पतिवार को विशेष उड़ान के लिए रजिस्टर किए गए भारतीयों के पहले जत्थे को ई-मेल भेज दिया है। आगे की उड़ानों के लिए अन्य पंजीकृत लोगों को संदेश भेजे जाएंगे।
  5. कुछ दिन पहले इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर हुई बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर चिंता जताई थी।
  6. हमास के इजरायल पर रॉकेट हमले के फौरन बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए हर तरह के आतंकवाद की कड़े शब्दों में आलोचना की थी।
  7. आशंका इस बात की जताई जा रही है कि तनाव बढ़ने पर पूरे क्षेत्र में अशांति फैल सकती है। इससे भारत के लिए ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो सकती है। दूसरी बड़ी चिंता विशाल भारतीय समुदाय है, जो वहां रहता है।
  8. वैसे, भारत इजरायल, यूएई, अमेरिका सभी से संबंध मजबूत रखना चाहता है। अगर तनाव बढ़ता है तो हाल में लॉन्च की गई भारत-मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर भी प्रभावित हो सकता है।
  9. यह लड़ाई ऐसे समय में छिड़ी है जब गल्फ देश इजरायल से संबंधों को सामान्य बनाने के इच्छुक दिख रहे थे।
  10. बहरीन में भारतीय राजदूत रहे मोहन कुमार का कहना है कि इस संघर्ष से भारत के हितों के दीर्घकालिक रूप में प्रभावित होने की संभावना नहीं है। यह I2U2 देशों (India, Israel, UAE and US) के बीच सहयोग को मजबूत कर सकता है।
  11. बुनियादी ढांचे पर आधारित IMEC (इकोनॉमिक कॉरिडोर) जरूर प्रभावित हो सकता है लेकिन समस्याएं ज्यादा कठिन नहीं होंगी। भारत आतंकवाद से पीड़ित रहा है। ऐसे में हमास के हमले की उसकी निंदा भी उस भावना के अनुरूप है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...