India VS भारत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा

The Front Desk, देश के नाम बदलने को लेकर नई बहस छीड़ गई है। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार देश का नाम इंडिया से बदलकर ‘भारत’ कर देगी। वहीं कुछ लोग इस बात का स्पोर्ट कर रहे हैं तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इसपर खुलकर प्रतिक्रिया दी है.

 

जैकी ने कहा- ‘भारत ही सबसे पुराना नाम’

भारत नाम को लेकर जैकी श्रॉफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले देश को भारत नाम से ही बोलते थे। वो एक गीत भी गुनगुनाते हैं, “जय भारती, जय भारती।” श्रॉफ ने कहा, “दुनिया में भारत का सबसे पहले यही नाम था। नाम बदलने से हम नहीं बदल जाएंगे। आप अपना दिल साफ रखो। नाम चाहे बदलते रहो, लेकिन आप हिंदुस्तानी हो ये बात मत भूलो।

 

कंगना ने भारत को बताया पूजनीय

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने भारत का नक्शा दिखाया है। नक्शे के ऊपर उन्होंने लिखा, “भारत भारत भारत।” इस तरह से वो भारत नाम को सपोर्ट कर रही हैं। फोटो के नीचे एक्ट्रेस ने एक सवाल किया, “इस धरती से पुण्य और पूजनीय और क्या है’” कंगना ने खुद ही इस सवाल का जवाब भी दिया है। उन्होंने लिखा, “भारतम, महाभारतम।

 

इशारों में बच्चन ने भी दिया समर्थन

भारत-इंडिया मामले के बीच बच्चन ने एक ट्विटर पर एक लाइन लिखी। बच्चन ने ट्वीट किया, “भारत माता की जय।” अपने इस पोस्ट में उन्होंने भारत माता का झंडा भी लगाया है। अमिताभ ने अपने पोस्ट में किसी बात का जिक्र नहीं किया, लेकिन यूजर्स इसे सीधे भारत-इंडिया वाले विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि बच्चन भारत नाम के इस्तेमाल पर अपनी सहमति प्रदान कर रहे हैं।

 

तमिल एक्टर विष्णु विशाल

तमिल एक्टर विष्णु विशाल हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने भारत का नाम बदलने को लेकर ट्वीट किया है. विष्णु विशाल इस फैसले के खिलाफ हैं और उन्होंने एक्स पर ट्विट किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि यह देश के डेवलेपमेंट में कैसे योगदान देगा।

उन्होंने अपनी एक बैक से ली गई तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा था, “इस शूट लोकेशन से गहराई से सोच रहा हूं…क्या ?????? नाम बदला ???? लेकिन क्यों????? यह हमारे देश की प्रगति और इसकी अर्थव्यवस्था में कैसे मदद करता है? यह सबसे अजीब खबर है हाल के दिनों में मुझे पता चला है…भारत हमेशा भारत था…हम हमेशा अपने देश को इंडिया और भारत के रूप में जानते थे…अचानक इंडिया को अलग क्यों कर दिया…जस्ट आस्किंग इंडिया, मेरा भारत महान।

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने सरकार को अपना समर्थन दिया. उनके ट्वीट में लिखा था, “मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो हममें गर्व पैदा करे. हम भारतीय हैं, इंडिया अंग्रेजों द्वारा दिया गया एक नाम है और हमारे मूल नाम ‘भारत’ को आधिकारिक तौर पर वापस पाने में बहुत समय लग गया है। मैं बीसीसीआई जय शाह से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि इस विश्व कप में हमारे खिलाड़ियों के सीने पर भारत हो।

 

Share post:

Popular

More like this
Related