
नई दिल्ली, 20 अप्रैल 2021
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव कोरोना के प्रकोप के चलते स्थगित कर दिया गया है। ये चुनाव 25 अप्रैल को होने वाले थे। सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने दिल्ली सरकार से चुनाव टालने का प्रस्ताव सीएम अरविंद केजरीवाल को दिया था दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंजूरी दे दी और जिसके बाद ये चुनाव फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है।
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप में कमेटी द्वारा चुनाव टालने के निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं।
बता दें मार्च माह में ही चुनावों से पहले दिल्ली सरकार चुनाव प्रकिया को लेकर नए नियम कानून बनाने की बात कही थी है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के होने वाले चुनावों में मतदाताओं पर खर्च होने वाले पैसे को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार सख्त नियम बनाने की बात कही थी। कहा गया था कि सरकार चुनावों के लिए अधिकतम सीमा तय करने वाली है। सरकार 6 महीने के अंदर ये नियम बना देगी। तभी दिल्ली हाईकोर्ट को दिल्ली सरकार के सरकारी वकील ने जानकारी दी थी, चुनाव खर्च को सीमित करने के लिए नियम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छह माह में इसे लागू कर दिया जाएगा। अदालत ने याचिका का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ता को कहा कि यदि सरकार छह माह में नियमों को लागू करने में असफल रहती है तो वे पुन: याचिका दायर कर सकते हैं। हम इस फैसले पर फिर से सुनवाई करेंगे।







