Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

2027 के चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने तैयार किया एजेंडा, युवा, किसान और महिलाओं पर बड़ा फोकस; जानिए PDA संकल्प पत्र के बड़े वादे

2027 के चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने तैयार किया एजेंडा, युवा, किसान और महिलाओं पर बड़ा फोकस; जानिए PDA संकल्प पत्र के बड़े वादे

2027 के चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने तैयार किया एजेंडा, युवा, किसान और महिलाओं पर बड़ा फोकस; जानिए PDA संकल्प पत्र के बड़े वादे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना चुनावी एजेंडा सामने रख दिया है। PDA के संकल्प पत्र के जरिए उन्होंने युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत, महिलाओं की सुरक्षा और प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने जैसे कई बड़े वादे किए हैं। सपा ने अपने संकल्प पत्र में कुल 22 क्षेत्रों को शामिल किया है। इसमें 25 लाख सरकारी नौकरियां, बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपये, किसानों की कर्जमाफी और पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 फीसदी हिस्सेदारी देने जैसे ऐलान शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने PDA के संकल्प पत्र के जरिए अपनी चुनावी रणनीति और प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं। अखिलेश यादव ने इस बार सामाजिक न्याय के साथ रोजगार, किसान, महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता दी है।

सपा की कोशिश है कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग यानी PDA को साथ लेकर युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को चुनाव का बड़ा हिस्सा बनाया जाए।

अपराध और माफियाराज पर सख्ती का वादा

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का मुद्दा हमेशा चुनावी बहस का हिस्सा रहा है। बीजेपी लगातार समाजवादी पार्टी को इसी मुद्दे पर घेरती रही है। ऐसे में अखिलेश यादव ने अपने संकल्प पत्र में अपराध और माफियाराज पर सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में किसी भी माफिया या बाहुबली को पनपने नहीं दिया जाएगा। महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध तथा नफरत फैलाने वाली घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

सपा ने प्रमुख बाजारों में व्यापारियों और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने की बात कही है। जमीनों पर अवैध कब्जे और जबरन वसूली रोकने के लिए भी अलग व्यवस्था बनाने का वादा किया गया है।

इसके अलावा गरीबों, दलितों और कमजोर वर्गों की जमीनों को कब्जे से मुक्त कराने के लिए विशेष एसटीएफ बनाने की बात कही गई है।

पार्टी ने हर जिले में साइबर क्राइम यूनिट बनाने, सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी बढ़ाने तथा अपराध नियंत्रण में AI तकनीक का इस्तेमाल करने का भी वादा किया है। डायल 100/112 और महिला हेल्पलाइन 1090 को मजबूत बनाने की बात भी संकल्प पत्र में शामिल है।

पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा

अखिलेश यादव ने युवाओं और रोजगार को अपने चुनावी एजेंडे का अहम हिस्सा बनाया है। सपा ने वादा किया है कि पांच साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

इसके अलावा निजी और दूसरे क्षेत्रों में 2 से 3 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी ने हर ग्रेजुएट युवा को रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही है।

जब तक ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी या रोजगार नहीं मिलता, तब तक उन्हें हर महीने 5,000 रुपये पोषण भत्ता देने का वादा किया गया है।

सपा ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने के लिए भी कई घोषणाएं की हैं। इसके तहत सरकारी नौकरियों का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाएगा। एक चरण वाली भर्ती प्रक्रिया तीन महीने और कई चरणों वाली भर्ती छह महीने में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

पेपर लीक या भर्ती में गड़बड़ी होने पर संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों की जवाबदेही तय करने की बात कही गई है।

इसके अलावा हर साल 20 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने, तहसील स्तर पर करियर और कौशल विकास केंद्र खोलने तथा शहरों में युवाओं के लिए रोजगार गारंटी कानून लाने का वादा किया गया है।

किसानों की कर्जमाफी और 23 फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी

किसानों को अपने पक्ष में लाने के लिए समाजवादी पार्टी ने कई बड़े वादे किए हैं। अखिलेश यादव ने प्रदेश की 23 फसलों और दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP की कानूनी गारंटी देने की बात कही है।

सपा ने किसानों की कर्जमाफी योजना तत्काल लागू करने और सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। इसके साथ ही ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा भी की गई है।

आलू, प्याज और टमाटर जैसी फसलों के दाम बाजार में गिरने पर किसानों को नुकसान से बचाने के लिए मूल्य क्षतिपूर्ति व्यवस्था बनाने की बात कही गई है।

गन्ना किसानों के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड बनाने और गन्ने का भुगतान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने का वादा किया गया है।

इसके अलावा गन्ने के मूल्य में हर साल वास्तविक लागत के आधार पर बढ़ोतरी और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की बात भी संकल्प पत्र में शामिल है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग घोषणापत्र लाएगी सपा

महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें बराबरी का मौका देने को भी अखिलेश यादव ने अपनी प्राथमिकताओं में रखा है।

सपा ने वादा किया है कि पुलिस की नई भर्तियों में महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। गांवों तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था तैयार की जाएगी।

महिलाओं की शिकायतों पर जल्द कार्रवाई के लिए 1090 और 112 हेल्पलाइन को मजबूत बनाने की बात कही गई है।

इसके अलावा बुजुर्ग महिला कारीगरों को हर साल 40 हजार रुपये पेंशन देने का वादा किया गया है। अखिलेश यादव ने महिला शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए अलग से विस्तृत घोषणापत्र लाने की बात भी कही है।

जातिगत जनगणना और PDA वर्ग को सरकारी ठेकों में हिस्सेदारी

PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को सपा ने अपने संकल्प पत्र में खास जगह दी है। अखिलेश यादव ने प्रदेश में जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है।

उनका कहना है कि जातिगत जनगणना से अलग-अलग वर्गों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का पता चलेगा। इसके आधार पर उनके विकास के लिए योजनाएं बनाई जा सकेंगी।

सपा ने 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलित और PDA वर्ग के लिए 50 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा है। दलित उद्यमियों के लिए स्टार्टअप फंड बनाने, दलित विकास परिषद गठित करने और सरकारी नौकरियों में खाली पड़े बैकलॉग पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने का भी वादा किया है।

इसके अलावा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए समाजवादी कैंटीन खोलने की बात कही गई है। इन कैंटीनों में पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।

पुरानी पेंशन बहाली और मजदूरों के लिए नई योजनाएं

सरकारी कर्मचारियों को साधने के लिए समाजवादी पार्टी ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का वादा किया है। पार्टी 2005 से पहले लागू पेंशन व्यवस्था वापस लाने की बात कह रही है।

इसके अलावा आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने और संविदा कर्मचारियों को बेहतर वेतन तथा सामाजिक सुरक्षा देने का प्रस्ताव रखा गया है।

मजदूरों के लिए डायल 1890 मजदूर पावर लाइन और प्रवासी मजदूर कार्ड योजना शुरू करने का वादा किया गया है। बुजुर्ग निर्माण श्रमिकों को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने की बात भी कही गई है।

व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापार सुरक्षा आयोग बनाने और प्रमुख बाजारों में विशेष पुलिस व्यवस्था करने का प्रस्ताव है।

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव का वादा

अखिलेश यादव ने प्रदेश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्य शिक्षा नीति लागू करने की बात कही है। सपा ने बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा शुरू करने का वादा किया है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य स्वास्थ्य नीति 2027 लाने की बात कही गई है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में गरीब और PDA वर्ग के लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने का वादा किया गया है।

सपा ने पांच नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने, 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को बेहतर करने तथा कैंसर के इलाज और शोध के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करने की बात कही है।

महंगाई रोकने के लिए दाम बांधो योजना

अखिलेश यादव ने महंगाई को भी बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा है कि गेहूं, चावल, तेल, चीनी और रसोई गैस जैसी जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को परेशानी हो रही है।

सपा की सरकार बनने पर लोहिया की दाम बांधो नीति के तहत जरूरी वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके लिए कम और तय कीमतों पर जरूरी सामान उपलब्ध कराने वाले बाजार खोलने का भी प्रस्ताव है।

शहरों में AI तकनीक और नई टाउनशिप का वादा

शहरी विकास को लेकर भी अखिलेश यादव ने कई घोषणाएं की हैं। बड़े शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए AI आधारित तकनीक का इस्तेमाल करने की बात कही गई है।

इसके अलावा एक्सप्रेसवे और फोरलेन सड़कों का विस्तार तहसील स्तर तक करने तथा नई ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित करने का वादा किया गया है।

लखनऊ के रिवरफ्रंट की तर्ज पर वाराणसी समेत दूसरे शहरों में भी नदियों के किनारे विकास और सफाई परियोजनाएं शुरू करने की बात कही गई है। यमुना, हिंडन और दूसरी नदियों को साफ रखने पर भी जोर दिया गया है।

2027 के चुनाव में किन मुद्दों पर होगी सियासी लड़ाई?

समाजवादी पार्टी के PDA संकल्प पत्र को देखें तो अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना एजेंडा साफ कर दिया है। इस बार पार्टी केवल जातिगत और सामाजिक समीकरणों पर निर्भर नहीं रहना चाहती, बल्कि रोजगार, किसान, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों के जरिए भी मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

25 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों के लिए MSP की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी, मुफ्त बिजली और महिलाओं को पुलिस में 33 फीसदी हिस्सेदारी जैसे वादे चुनावी बहस का हिस्सा बन सकते हैं।

हालांकि, इन वादों को पूरा करने के लिए कितने बजट की जरूरत होगी और सरकार बनने पर इन्हें किस तरह लागू किया जाएगा, यह भी अहम सवाल है।

अब देखना होगा कि बीजेपी इन घोषणाओं का किस तरह जवाब देती है और उत्तर प्रदेश की जनता 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के इस एजेंडे को कितना समर्थन देती है।

Share post:

Popular

More like this
Related