
नई दिल्ली, 9 मार्च 2021
अमेरिका के मैरीलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ चेसापेक हेल्थ के संक्रामक रोगों के प्रमुख फहीम यूनुस ने एक ट्वीट में केवैक्सीन के डेवलपमेंट को “अच्छी खबर” बताया है. उन्होंने लिखा है, “गुड न्यूज, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की फेज 2 के नतीजे Lancet में प्रकाशित हुए हैं. इसके तहत 380 वॉलेंटियर पर अध्ययन किया गया है. वैक्सीन की दूसरी खुराक 28 दिन पर दी जा सकती है. वैक्सीन से किसी तरह के गंभीर (लेवेल 4/5) साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं. लेकिन दो चरणों के ट्रायल रिपोर्ट के आधार पर वैक्सीन की प्रभावशीलता का मापन नहीं कर सकते.”
लैंसेट रिपोर्ट में कहा गया है कि चरण 2 के परिणामों के अध्ययन में रिपोर्ट किए गए परिणाम प्रभावकारिता आकलन की अनुमति नहीं देते हैं और चरण 3 सुरक्षा परिणामों के साथ आगे की पुष्टि की आवश्यकता है.







