Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş

India vs New Zealand: अहमदाबाद में बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, इन 3 मामलों में न्यूजीलैंड भारी, फाइनल से पहले सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

India vs New Zealand: अहमदाबाद में बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, इन 3 मामलों में न्यूजीलैंड भारी, फाइनल से पहले सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

द फ्रंट डेस्क: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए मंच पूरी तरह तैयार है. 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खिताब के लिए आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया मौजूदा चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी, लेकिन मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कुछ मजबूत आंकड़े भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा रहे हैं. फाइनल से ठीक पहले सामने आए आंकड़े बताते हैं कि तीन अहम मामलों में कीवी टीम भारत से आगे दिखाई दे रही है. इन आंकड़ों से साफ होता है कि इतिहास से लेकर मौजूदा टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के प्रदर्शन तक, न्यूजीलैंड कई मोर्चों पर भारत को कड़ी टक्कर दे रहा है. खासतौर पर कीवी स्पिनर्स की किफायती गेंदबाजी और बल्लेबाजों की निरंतरता टीम इंडिया के लिए चुनौती बन सकती है.

इन तीन मामलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड का दबदबा

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे सिर्फ एक में हार मिली है. वहीं न्यूजीलैंड ने भी 8 मुकाबले खेले, जिनमें 5 जीते, 2 हारे और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. अगर ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड देखें तो भारत 16-11 से न्यूजीलैंड पर बढ़त बनाए हुए है, लेकिन टी20 विश्व कप के इतिहास में तस्वीर अलग है. इस टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड तीन बार भिड़े हैं और तीनों ही बार जीत न्यूजीलैंड के हिस्से में गई है.

स्पिन गेंदबाजी में भी आगे है न्यूजीलैंड

टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड के स्पिनर्स मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, कोल मैककोन्ची और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. कीवी टीम ने 7 पारियों में कुल 41 विकेट लिए, जिनमें 18 विकेट स्पिनर्स ने झटके. बाकी विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए. वहीं टीम इंडिया ने 8 पारियों में कुल 59 विकेट हासिल किए, जिनमें 23 स्पिनर्स और बाकी पेसर्स ने लिए. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने 7.5 की इकॉनमी से रन दिए हैं, जबकि भारत के स्पिनर्स की इकॉनमी 8.3 रही है. यानी भारतीय स्पिनर्स को ज्यादा रन पड़े हैं. ओवरऑल गेंदबाजी इकॉनमी के मामले में भी न्यूजीलैंड का प्रदर्शन बेहतर रहा है.

बल्लेबाजी के आंकड़ों में भी न्यूजीलैंड आगे

टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका और भारत दोनों जगह मुकाबले खेले. आमतौर पर श्रीलंका की पिचों पर रन बनाना कठिन माना जाता है, इसके बावजूद कीवी टीम ने भारत से बेहतर रन रेट और स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का बैटिंग औसत 41.68 रहा है, जबकि भारत का औसत 27.31 है. इसके अलावा पिछले 8 मैचों में न्यूजीलैंड के सिर्फ 2 बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए हैं, जबकि भारत के बल्लेबाज 11 बार शून्य पर आउट हुए हैं. ऐसे आंकड़े भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय हो सकते हैं.
हालांकि, फाइनल मुकाबलों में आंकड़ों से ज्यादा अहम होता है उस दिन का प्रदर्शन. टीम इंडिया के पास अनुभवी खिलाड़ी और बड़े मैचों का अनुभव है, जो खिताबी मुकाबले में फर्क पैदा कर सकता है. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया दबाव में भी शानदार खेल दिखाकर एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम करेगी.

Share post:

Popular

More like this
Related