धीरेंद्र शास्त्री का दावा- “भारत अगर बना हिंदू राष्ट्र, तो पहला राज्य होगा बिहार”

धीरेंद्र शास्त्री का दावा- “भारत अगर बना हिंदू राष्ट्र, तो पहला राज्य होगा बिहार”

पटना | बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘सनातन महाकुंभ’ को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “अगर भारत हिंदू राष्ट्र बना, तो पहला राज्य बिहार होगा।” उन्होंने हिंदुओं से एकजुट रहने और जात-पात से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए जीने की अपील की।

“गजवा-ए-हिन्द नहीं, सपना है भगवा-ए-हिन्द”

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ ताकतें भारत में “गजवा-ए-हिन्द” लाना चाहती हैं, लेकिन हमारा सपना सिर्फ एक है – “भगवा-ए-हिन्द”। उन्होंने कहा,
“हमें किसी मुसलमान या ईसाई से दिक्कत नहीं है, लेकिन उन हिंदुओं से जरूर है जो जाति के नाम पर लोगों को बांटते हैं।”

उन्होंने जोर देकर कहा,
“हमारी एक ही प्रार्थना है—हिंदुओं को घटने मत देना, बंटने मत देना। जात-पात से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए जीना जरूरी है, वरना राष्ट्र विरोधी ताकतें हावी हो जाएंगी।”

रामभद्राचार्य बोले: “बिहार की सत्ता हिंदू विरोधियों को नहीं दे सकते”

इस आयोजन में जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी मौजूद रहे। उन्होंने मंच से स्पष्ट रूप से कहा कि “बिहार की सत्ता हिंदू विरोधी ताकतों को नहीं दी जा सकती।”
‘सनातन महाकुंभ’ का आयोजन भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्णता के अवसर पर किया गया, जिसका नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कर रहे हैं।

10 एकड़ में विशाल पंडाल, 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

गांधी मैदान को करीब 10 एकड़ क्षेत्र में फैले एक विशाल पंडाल में तब्दील किया गया है।
यहाँ 50,000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर VIP ज़ोन, मीडिया सेंटर, भंडारा, सेवा केंद्र और मेडिकल कैंप भी बनाए गए हैं।

2,500 से अधिक जवानों की तैनाती, ड्रोन और बम स्क्वॉड से निगरानी

कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही:

  • 2,500 से अधिक सुरक्षाकर्मी,

  • RAF, STF, जिला पुलिस,

  • महिला बल और ट्रैफिक पुलिस
    साथ ही ड्रोन और CCTV कैमरे, एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड, और बम डिस्पोजल यूनिट भी तैनात की गई।

देशभर से पहुंचे 500 से अधिक संत, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

काशी, अयोध्या, हरिद्वार, उज्जैन, नासिक, वृंदावन और दक्षिण भारत के प्रमुख मठों से 500 से अधिक संत कार्यक्रम में पहुंचे।
श्रद्धालु बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और दिल्ली से भी उमड़ पड़े।

Share post:

Popular

More like this
Related