Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

चूरू की रैली में बोले पीएम मोदी- राजस्थान पराक्रम और वीर बेटों को जन्म देने वालों की धरती है

चूरू की रैली में बोले पीएम मोदी- राजस्थान पराक्रम और वीर बेटों को जन्म देने वालों की धरती है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चूरू में बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने हमारे जवानों के हाथ बांधकर रखे थे। लेकिन, हमारी सरकार ने सीमा पर सेना को पलटवार करने की खुली छूट दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान पराक्रम और वीर बेटों को जन्म देने वालों की धरती है, इसलिए राजस्थान जो ठान लेता है, वो पत्थर की लकीर बन जाता है। यही जज्बा यहां दिख रहा है।

गर्मी और धूप ने भी हिम्मत की परीक्षा लेना शुरू कर दिया है, लेकिन आज मौसम ठीक है। जब कुदरत साथ देती हैं, तो इशारा भी करती है कि हवा का रुख किस तरफ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरा देश विकसित भारत होने के संकल्प पर काम कर रहा है। इसमें राजस्थान की बड़ी भूमिका है। जब राजस्थान विकसित होगा तो देश भी विकसित होगा। पिछले 10 साल में हमने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। आज पूरा देश इस बात से हैरान है। लेकिन, हमारे देश की मिट्टी की बात कुछ और है, हम जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके दिखाते है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोटालों और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमा गई थी। दुनिया में भारत की साख गिरती जा रही थी। छत और पानी के अभाव में करोड़ों लोग परेशान थे। लूट के कारण सरकारी खजाना खाली ही रहता था। लोगों ने मान लिया था कि अब देश का कुछ हो ही नहीं सकता। हर कोई हताश था। लेकिन, 2014 में आप लोगों ने गरीब के इस बेटे को सेवा को मौका दिया। हताशा-निराशा मोदी के पास भी नहीं फटक सकती। मैंने तय किया कि हालात बदलने होंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने परिश्रम किया और परिणाम लाकर दिखा दिया। 10 साल में हमनें करोड़ों लोगों को पक्के घर दिए। मुझे खुशी इस बात की है कि उसमें अधिकतर पक्के घर मेरे माताओं, बहनों और बेटियों के नाम पर है। देश में सब कुछ पुरुष के नाम पर होता है। लेकिन, हमने तय किया कि महिला के नाम पर ही घर देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले योजनाएं आती थीं, तो लोगों को पता भी नहीं चलता था। पार्टी और सरकार में बैठे लोग उसे खा जाते थे। लेकिन, आज ऐसा नहीं है। अंतिम छोर तक सरकारी योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं। हमने राजस्थान में पानी के लिए बहुत कुछ किया। लेकिन, कांग्रेस सरकार उसमें भी कमियां निकालती थी। अब उन कमियों को दूर किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘राजस्थान के 4.50 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। यानी जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है। जो काम इतने दशक में नहीं हुए, वो हमने 10 साल में करके दिखाए। इसलिए मैं कहता हूं- जब नीयत सही, तो नतीजे सही।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जो काम अब तक हुआ है, वो तो सिर्फ ट्रेलर है।अभी बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। मोदी की गारंटी कैसे पूरी होती है और कितनी रफ्तार से पूरी होती है, राजस्थान उसका बहुत बड़ा उदाहरण है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...