सुधांशु त्रिवेदी का आरोप- शराब घोटाले में पूरी ‘AAP’ शामिल, यहां भ्रष्टाचार अब आम बात

सुधांशु त्रिवेदी का आरोप- शराब घोटाले में पूरी ‘AAP’ शामिल, यहां भ्रष्टाचार अब आम बात

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार अब आम बात हो गई है। शराब घोटाला मामले में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने सामने आ गई हैं। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर वार कर रहे हैं।

इसी बीच भाजपा सांसद और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक बार फिर आप पार्टी पर निशाना साधा और पूरी पार्टी को शराब घोटाला मामले में घेरा।

भाजपा ने शराब घोटाला मामले में आप को घेरा

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पीसी के दौरान कहा कि हमारा मानना है कि यह देश के उन लोगों के लिए विचार का भोजन है जो प्रयोगात्मक राजनीति की बात करते हैं। यह प्रयोगात्मक राजनीति का समय नहीं है। प्रयोगात्मक राजनीति के परिणाम देश के लिए खतरनाक हो सकते हैं। यह देश की जनता के लिए सोच और विचार का समय है।

उन्होंने आगे कहा कि अन्ना आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी  के चरित्र ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कहा कि पहले मनीष सिसोदिया जेल गए, फिर संजय सिंह रिमांड पर गए और अब शराब घोटाले में पूरी आम पार्टी शामिल है। आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार अब आम बात हो गई है।

Share post:

Popular

More like this
Related