Asian Games 2023: 17 साल की नेहा ठाकुर ने जीता सिल्‍वर, हॉकी टीम ने सिंगापुर को रौंदा

Asian Games 2023: 17 साल की नेहा ठाकुर ने जीता सिल्‍वर, हॉकी टीम ने सिंगापुर को रौंदा

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांगझोऊ में हो रहा है। भारत का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में जोरदार रहा है और देश की झोली में दो दिन में कुल 11 मेडल आ चुके हैं। तीसरे दिन भी शूटिंग के खेल से भारत को मेडल की आस होगी। मेंस हॉकी टीम ने एकतरफा मैच में सिंगापुर को 16-1 से रौंदा। बॉक्सिंग में सचिन सिवाच 57 किलोग्राम की कैटेगिरी में अपने अभियान का आगाज करेंगे।

नेहा ठाकुर ने जीता सिल्‍वर

11 रेस में कुल 27 अंक के साथ 17 साल की सेलर (नाव चलाने वाली, जिसे नाविका कहा जाता है) नेहा ठाकुर ने गर्ल्‍स डिंघी आईएलसीए4 इवेंट में सिल्‍वर मेडल जीता।

दिव्यांश-रमिता के हाथ से फिसला ब्रॉन्ज

दिव्यांश और रमिता की जोड़ी शूटिंग के मिक्सड इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल लाने से चूक गई है। भारतीय जोड़ी ने दमदार खेल दिखाया, पर आखिरी लम्हों में मेडल हाथ से फिसल गया।

तूलिका मान के हाथ लगी जीत

जूडो में अवतार सिंह को एकतरफा मुकाबले में 0-10 से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, तूलिका मान ने मेडल की उम्मीदों को कायम रखा है और वह अपना मैच जीत गई हैं।

हार के साथ भवानी देवी का सफर समाप्त

तलवारबाजी में पहला मेडल आने की आस खत्म हो गई है। भवानी देवी को क्वार्टर फाइनल में चीन की खिलाड़ी के हाथों 7-15 से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भवानी का सफर समाप्त हो गया है।

मनु भाकर टॉप पर

शूटिंग में महिलाओं के 25 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर टॉप पर रही हैं। वहीं, ईशा सिंह दूसरे नंबर पर रहीं. बता दें कि मनु भाकर मेडल लाने की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक हैं।

स्क्वैश में पाकिस्तान पर मिली धमाकेदार जीत

स्क्वैश में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया है। पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ी किसी भी समय मैच में भारतीय प्लेयर्स को टक्कर देते हुए नजर नहीं आए।

सिंगापुर को भारत ने 16-1 से रौंदा

भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर के खिलाफ एक और धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है। टीम ने सिंगापुर को 16-1 से शिकस्त दी है। एशियन गेम्स 2023 में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है।

भवानी देवी ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

भवानी देवी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की खिलाड़ी को 15-9 से शिकस्त दी।

जूडो में भी दमदार आगाज

जूडो से भी भारत के लिए अच्छी खबर आई है। अवतार सिंह ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। तूलिका मान ने भी क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...