G-20 के रात्रिभोज न्योते में ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ का इस्तेमाल, कांग्रेस ने लगाया यह आरोप

G-20 के रात्रिभोज न्योते में ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ का इस्तेमाल, कांग्रेस ने लगाया यह आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष इसमें शामिल होने वाले हैं। भारत की कोशिश है कि इस उपलक्ष्य पर इन राजनेताओं की मेहमान नवाजी की खास तरीके से की जाए।

इसी बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि राष्ट्रपति भवन में 9 सितंबर को होने वाले G20 के डिनर के आमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है।

जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा

जयराम रमेश ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक लिखा,”तो ये खबर वाकई सच है। राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए सामान्य ‘President Of India’ की बजाय ‘President Of Bharat’ के नाम पर निमंत्रण भेजा है। अब, संविधान में अनुच्छेद 1 हो सकता है: “भारत, जो इंडिया था, राज्यों का एक संघ होगा।” लेकिन अब इस “राज्यों के संघ” पर भी हमला हो रहा है।”

भारत नहीं आ रहे पुतिन और जिनपिंग

बता दें कि रूस के बाद चीन के राष्ट्रपति ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लेने का एलान किया है हालांकि दोनों देशों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल इसमें हिस्सा लेगा। यूक्रेन विवाद का साया पूरी बैठक पर पड़ने की संभावना है।

जी-20 संगठन में 19 देश (अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिणी अफ्रीका, तुर्किए, ब्रिटेन और अमेरिका) और यूरोपीय संघ हैं। इन देशों में विश्व की दो तिहाई आबादी रहती है जबकि इनके पास दुनिया की कुल जीडीपी का 85 फीसद है और कुल वैश्विक कारोबार का भी 75 फीसद इनके पास है।

Share post:

Popular

More like this
Related