
चंडीगढ़, 7 फरवरी 2021
कृषि कानूनों को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार कांग्रेस और बीजेपी पर हमलावर है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हाल ही में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जो बयान संसद में दिया, वो ये दिखाता है कि अकाली और भाजपा ने मिलकर इन काले कानूनों (कृषि कानून) का आधार तैयार किया है। चीमा ने आगे कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समान नीति का पालन करते हुए पंजाब के किसानों को धोखा दिया है।
प्रकाश सिंह बादल का किसान विरोधी रहा है रिकॉर्ड- AAP
आपको बता दें कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीते शुक्रवार को संसद में कहा था कि कृषि कानून की उत्पत्ति 2013 में हुई थी, जब अकाली दल और बीजेपी की सरकार थी और प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे। कृषि मंत्री के इसी बयान को लेकर हरपाल चीमा ने कहा कि तोमर जी का बयान ये साफ करता है कि प्रकाश सिंह बादल किसान विरोधी थे। चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उसी अधिनियम को ला रही थी, जिसे प्रकाश सिंह बादल की सरकार द्वारा लाया गया था।
चीमा ने कहा कि जब 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, तो कैप्टन सरकार ने भी इन कानूनों को 2013 के कानूनों के अनुरूप बढ़ाने के लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा, “कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान एपीएमसी एक्ट लागू किया गया था। तब भी आम आदमी पार्टी ने विपक्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और इन कानूनों पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।







