नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारत में अक्सर खाना सरसों के तेल में बनाना पसंद किया जाता है। अपनी तेज़ सुगंध, गहरे पीले रंग और तेज़ स्वाद के लिए जाने जाने वाले सरसों के तेल में सेहत से जुड़े कई फायदे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार रोज़ाना सरसों के तेल के सेवन से ये फायदे मिलते हैं:

– मांसपेशियों में दर्द का ख़त्म होना

– त्वचा और बालों की सेहत में सुधार होना

– सूजन का जोखिम कम होना

– दिल की सेहत में सुधार होना

– सर्दी के इलाज के लिए

– माइक्रोबियल विकास को रोकना

खाना पकाने के लिए सरसों का तेल

खाना पकाते समय, स्मोकिंग पॉइंट – जिस पर तेल विषाक्त पदार्थ उत्पन्न करना शुरू कर देता है और स्वास्थ्य लाभ कम होने लगता है – यह परिभाषित करता है कि तेल कितना अच्छा या सुरक्षित है। कुछ तेलों का स्मोकिंग पॉइंट उच्च होता है, जबकि कुछ का कम होता है – वे कितनी जल्दी धुआं छोड़ना शुरू करते हैं। सरसों के तेल का स्मोकिंग पॉइंट उच्च है और लोग इसमें खाना बनाते वक्त इसे पहले अच्छी तरह जला लेते हैं ताकि इसका तेज़ स्वाद और सुगंध ख़त्म हो जाए। लेकिन सवाल यह है कि क्या ऐसा करना सही है?

इस तेल में उच्च मात्रा में इरुसिक एसिड होता है जो हृदय रोगों के प्रबंधन में योगदान करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, इसमें मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड का तुलनात्मक रूप से उच्च प्रतिशत होता है, जो इसे हृदय रोगियों के लिए बेहतर विकल्प बनाता है। इसका गर्म होना का पॉइंट काफी उच्च है, इसलिए यह भारतीय पकवानों के लिए उपयुक्त है। सरसों के तेल में एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं, इसलिए इसे अचार जैसी चीज़ों में इस्तेमाल किया जाता है।