वाराणसी, 17 अक्टूबर 2021

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पहले सरकार केवल अपने और अपने परिवार के बारे में सोचती थी न कि देश और समाज के बारे में। इसके कारण प्रदेश पिछड़ेपन, दंगों में फेंक दिया गया था। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि इससे पहले सबका साथ, अपना और अपने परिवारा का विकास का नारा था। सीएम योगी ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ, क्योंकि दंगाइयों को पता है कि अगर वे ऐसा करते हैं तो उनकी सात पीढ़ियां उनके कृत्यों की भरपाई करेंगी। सीएम योगी श्रावस्ती के भिनगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी इस दौरान जिले को 390 करोड़ से अधिक की 87 परियोजनाओं की सौगात दी।

श्रावस्ती की धरती से भाजपा सरकार की खूबियां गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले सिर्फ चार जिलों में बिजली मिलती थी। उन्होंने कहा कि बिजली संकट का भी हवाला दिया। सीएम योगी ने बताया कि कोयला खदानों में बारिश का पानी भर जाने के कारण कोयले का संकट उत्पन्न हो गया है। इसके बाद भी हमारी सरकार 22 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीद रही है जो पहले सात रुपये थी। हम नहीं चाहते कि आपको त्योहार प्रभावित हो। सीएम योगी किसानों को भी साधते नजर आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। अब तक 2,972 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, इस एवज में किसानों को 575 करोड़ का भुगतान भी हो चुका है। किसान हितों के दृष्टिगृत केन्द्र सरकार ने हाल ही में डीएपी खाद पर सब्सिडी में बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने कहा कि किसानों को सुगमतापूर्वक डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। प्रत्येक जिले में मांग-आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखें। यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र परिवार इस राहत राशि से वंचित न रहे। सीएम योगी ने इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस भी जल्द जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राहत राशि वितरण के सुचारू क्रियान्वायन के लिए जिलों में डीएम की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाए।