राहुल गांधी ने बजट को बताया ‘जीरो बजट’, कहा- मध्यम वर्ग, गरीबों और किसानों को कुछ भी नहीं मिला

राहुल गांधी ने बजट को बताया ‘जीरो बजट’, कहा- मध्यम वर्ग, गरीबों और किसानों को कुछ भी नहीं मिला

नई दिल्ली,  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज चौथी बार देश का आम बजट (वित्त वर्ष 2022-23) पेश किया। बजट में हुई घोषणाओं के बाद जहां शेयर बाजार रफ्तार के साथ दौड़ता हुआ नजर आया वहीं विपक्षी दलों को इस बजट में कुछ खास नजर नहीं आया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और ममता बनर्जी ने इस बजट को सिरे से खारिज कर दिया। राहुल गांधी ने इस बजट को जीरो बजट बताते हुए कहा कि इस बजट में मिडिल क्लास, गरीबों और किसानों को कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा- मोदी सरकार के इस बजट में सैलरी वर्ग, मध्यम वर्ग गरीबों, युवाओं, किसानों और एमएसएमई के लिए कुछ नहीं मिला।

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 39.45 ट्रिलियन रुपये (529.7 बिलियन डॉलर) का केंद्रीय बजट पेश किया, जिससे अर्थव्यवस्था में महामारी से उबरने के लिए राजमार्गों और किफायती आवास पर निवेश को मजबूत किया जा सके। संसद में बजट पेश होते समय जहां भाजपा ने निर्मला सीतारमण की घोषणाओं पर तालियां बजाईं, वहीं विपक्षी दलों ने इस बजट को मध्यम वर्ग से विश्वासघात बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related