कांग्रेस ने पीएम मोदी को दिया खुला चैलेंज, जानें क्या

Knews Desk, राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. वे रायबरेली से सांसद रहेंगे. कांग्रेस ने वायनाड से उपचुनाव में प्रियंका गांधी को उतारने का फैसला किया है. प्रियंका के कैंडिडेट बनते ही कांग्रेस ने पीएम मोदी को वायनाड से चुनाव लड़ने का चैलेंज दे दिया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, मोदी जी भी आएं वायनाड से चुनाव लड़ने, उन्हें कौन रोक रहा है?

पवन खेड़ा ने राहुल गांधी के वायनाड छोड़ने और रायबरेली से सांसद बने रहने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा, हम सबको ये फैसला पसंद आया. पूरे देश में खुशी की लहर है. बीजेपी के वायनाड से उम्मीदवार पर उन्होंने कहा, बीजेपी का कोई भी नेता वहां लड़ने आ जाए, पीएम मोदी भी वायनाड लड़ने आ जाएं, उन्हें रोक कौन रहा है चुनाव लड़ने से. वाराणसी में संघर्ष से जीते हैं.

 

खरगे ने किया था ऐलान

 

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कांग्रेस की बैठक के बाद ऐलान किया था कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे, वे वायनाड सीट खाली करेंगे. वायनाड से कांग्रेस प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाएगी. इस फैसले के बाद मंगलवार सुबह राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा लोकसभा में भेज दिया है. उधर, प्रियंका गांधी ने भी पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया था.

Share post:

Popular

More like this
Related