देहरादून, मुख्यमंत्री सचिवालय के सभी कार्यों का शीघ्रता और सुगमता के साथ निपटारा करने के लिए वहां तैनात आलाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर दिया गया है। विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार को अन्य जिम्मेदारियों के साथ मीडिया व सोशल मीडिया से जुड़े कार्यों का दायित्व दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी: सीएम कार्यालय की सबसे वरिष्ठ अफसर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा राज्य सभा, केंद्र के सभी मंत्री, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री व अन्य उच्च स्तरीय पदाधिकारियों से समन्वय देखेंगी। राष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय विकास परिषद व नीति आयोग के सभी मामले, विधानसभा के सभी मामले व प्रस्ताव और सभी आवंटित विबागों के मध्य समन्वय करेंगी। वह गृह विभाग के तहत आईपीएस पदोन्नति, तैनाती, विधि एव न्याया, संसदीय कार्य एवं विधायी से जुड़ी फाइलों का निपटारा कराएंगी।
अभिनव कुमार, विशेष प्रमुख सचिव: प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़ा विकास व शासकीय कार्य व वृहद प्रचार-प्रचार से जुड़ी फाइलें, सीएम कार्यालय व सचिवालय व कैंप कार्यालय में सुरक्षा से संबंधित कार्य, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से संबंधित प्रचार संबंधी कार्य व उनका दैनिक पर्यवेक्षण, सीएम कार्यालय से सोशल मीडिया में जारी होने वाले वक्तव्य, सीएम के दौरे व भ्रमण, अभिभाषण, चुनाव संबंधी घोषणा व समन्वय, प्रोटोकॉल। गृह विभाग के तहत आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति व तैनाती छोड़कर बाकी सभी मामले, आपदा प्रबंधन, संस्कृति एवं धर्मस्व, खादी ग्राोद्योग, जनगणना, पुनर्गठन भाषा, सूचना एवं जनसंपर्क, अभिसूचना, प्रोटोकॉल, राज्य संपसत्ति, खेल एवं युवा कल्याण, आयुष व आयुष शिक्षा




