बेंगलुरु में सूटकेस में मिली महिला की लाश, पति ने किया खौफनाक हत्या का खुलासा, यहां पढ़े

बेंगलुरु में सूटकेस में मिली महिला की लाश, पति ने किया खौफनाक हत्या का खुलासा, यहां पढ़े

बेंगलुरु के हुलीमावु इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की लाश सूटकेस में बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, इस खौफनाक हत्या को महिला के पति ने ही अंजाम दिया। आरोपी ने खुद पीड़िता के माता-पिता को फोन कर हत्या की जानकारी दी।

पति ने फोन कर कबूला जुर्म

मृतका की पहचान गौरी के रूप में हुई है, जिसकी शादी आरोपी राकेश से दो साल पहले हुई थी। राकेश महाराष्ट्र का रहने वाला है और वह एक आईटी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत था। गौरी गृहिणी थी और नौकरी की तलाश में थी।

जानकारी के अनुसार, दंपति डोड्डाकन्नहल्ली इलाके में रहते थे और दोनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। उनके बीच अक्सर विवाद होते थे, जिससे पड़ोसी भी परेशान थे। इसी बीच किसी कारणवश झगड़ा इतना बढ़ गया कि राकेश ने गौरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने गौरी के माता-पिता को फोन कर इस घटना की जानकारी दी और सूटकेस में लाश होने की बात कबूली।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस की सूचना के आधार पर बेंगलुरु की हुलीमावु पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को घर के बाथरूम में एक सूटकेस मिला, जिसमें गौरी की लाश थी। शव पर चोट के कई निशान थे।

घटना के बाद राकेश बेंगलुरु से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल्स ट्रैक कर उसे पुणे से गिरफ्तार कर लिया। हुलीमावु और पुणे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत आरोपी को हिरासत में लिया गया। फिलहाल बेंगलुरु पुलिस की एक टीम उसे आगे की जांच के लिए वापस ला रही है।

पुलिस इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे के मकसद की जांच कर रही है। डीसीपी (दक्षिण पूर्व) सारा फातिमा ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे कंट्रोल रूम में एक संदिग्ध फांसी के मामले की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर का दरवाजा बंद था। अंदर घुसने के बाद बाथरूम में एक सूटकेस मिला, जिसमें गौरी की लाश थी।

एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डीसीपी ने बताया कि आरोपी राकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related