कोहली साउथ अफ्रीका में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान बने, धौनी और द्रविड़ रह गए पीछे

कोहली साउथ अफ्रीका में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान बने, धौनी और द्रविड़ रह गए पीछे

नई दिल्ली, विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेंचुरियन में खेले गए बाक्सिंग डे टेस्ट मैच को 113 रन से जीत लिया। ये बतौर टेस्ट कप्तान विराट कोहली की साउथ अफ्रीका की धरती पर दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ ही वो भारत के लिए साउथ अफ्रीका की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान भी बन गए। विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धौनी और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली ने तोड़ा धौनी और द्रविड़ का रिकार्ड

साउथ अफ्रीका की धरती पर भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच राहुल द्रविड़ की कप्तानी साल 2006-07 दौरे पर जीता था। इस दौरे पर टीम इंडिया ने जोहानसबर्ग टेस्ट मैच में 123 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। ये साउथ अफ्रीका की धरती पर भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत रन के मामले में भी है। वहीं इसके बाद भारत ने अपना दूसरा टेस्ट मैच यहां पर साल 2010-11 दौरे पर महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में जीता था। इसके ठीक बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने अपना तीसरा टेस्ट मैच इस धरती पर साल 2017-18 दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में जीता था।

अब एक बार फिर से साल 221-22 दौरे पर कोहली की कप्तानी में भारत ने सेंचुरियन टेस्ट मैच जीता और वो भारत को साउथ अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों में जीत दिलाने वाले पहले कप्तान भी बन गए साथ ही धौनी और द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। यानी कोहली ने यहां पर अब तक दो मैच जीत लिए हैं तो वहीं धौनी और द्रविड़ ने बतौर कप्तान एक-एक टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी। इसके अलावा विराट कोहली साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने की बराबरी पर भी आ गए। कोहली से पहले दिमुथ ने साउथ अफ्रीका में दो टेस्ट मैच बतौर एशियाई कप्तान जीते थे। अब विराट कोहली और दिमुथ यहां पर दो-दो टेस्ट मैच जीने वाले एशियाई टेस्ट कप्तान भी बन गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related