
देहरादून, 10 दिसंबर 2021
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर शनिवार को 319 कैडेट भारतीय सैन्य में शामिल हैं। इनमें यूपी से सबसे ज्यादा 45 जेंटलमैन कैडेट पास आउट होंगे। उत्तराखंड के युवाओं ने भी इस बार बढ़त बनाई है। दूसरे नंबर पर उत्तराखंड के 43 जांबाज भारतीय सेना में अफसर बनेंगे।
आईएमए से शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) में कुल 387 जेंटनमैन कैडेट्स पास आउट होंगे। इसमें 319 भारतीय और 68 विदेशी कैडेट अपने देशों की सेना में अफसर बनेंगे। आईएमए की ओर से शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार, पासआउट होने वाले कैडेटों के हिसाब से टॉप पर यूपी (45) रहा है। उत्तराखंड 43 कैडट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 34 जेंटलमैन कैडेट देने वाला हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। चौथे स्थान पर बिहार (26) और राजस्थान (23) पांचवें स्थान पर रहा।
राज्यवार कैडेटों की संख्या
उत्तर प्रदेश 45, उत्तराखंड 43, हरियाणा 34, बिहार 26, राजस्थान 23, पंजाब 22, मध्य प्रदेश 20, महाराष्ट्र 20, हिमाचल 13, जम्मू कश्मीर 11, दिल्ली 11, तमिलनाडू सात, कर्नाटक छह, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ और केरल पांच-पांच, तेलंगाना तीन, झारखंड चार, वेस्ट बंगाल तीन, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, मणिपुर, मिजोरम और ओडिशा दो-दो।







