देहरादून, 12 सितम्बर 2021

पूर्व सीएम हरीश रावत ने फिर दोहराया कि सरकार में आने पर कांग्रेस देवस्थानम बोर्ड को निरस्त किया जाएगा। शनिवार को केदारनाथ विधायक मनोज रावत और समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने रावत के मसूरी रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। पूर्व सीएम रावत ने साफ कहा कि कांग्रेस का इस मामले में स्टैंड बिलकुल साफ है।

कांग्रेस देवस्थानम बोर्ड का पहले दिन से ही विरोध कर रही है।  वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के लाखों परिवारों की रोजीरोटी चारधाम यात्रा के साथ जुड़ी हुई है। कोरेाना के कारण पिछले साल से उनका कारेाबार ठप है। हैरानी की बात तो यह है कि जब प्रदेश में हर सेक्टर खुल चुका है तो फिर चारधाम यात्रा पर रोक क्यों?