Uttarakhand Election 2022: चुनावी रण में आधी आबादी की बढ़ी भागीदारी,देहरादून में 117 प्रत्याशियों में 14 महिलाओं ने कराया नामांकन

देहरादून, देहरादून के महासंग्राम में महिला प्रत्याशियों की भागीदारी इस साल बढ़ी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार दो फीसदी ज्यादा महिलाओं ने नामांकन करवाया है। जिले में 47.61 फीसदी महिला वोटर हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में 11 फीसदी महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। 2017 में आठ फीसदी और 2012 में नौ फीसदी महिलाएं चुनाव मैदान में थीं। इस साल 117 प्रत्याशियों में 14 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।

सबसे अधिक रायपुर विस सीट से तीन महिलाएं उतरी हैं। हालांकि, चकराता से एक भी महिला मैदान में नहीं है। 2017 में 122 प्रत्याशियों में से 10 ही महिलाएं चुनाव लड़ी थीं। वर्ष 2012 में 166 प्रत्याशियों में 15 महिलाएं चुनाव लड़ी। इनमें आज तक एक भी महिला देहरादून में विधायक नहीं बन पाई हैं। जबकि, जिले में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 49 फीसदी से अधिक है।

कहां कितनी महिलाएं लड़ रहीं इस बार चुनाव
विकासनगर, सहसपुर और राजपुर रोड सीट से एक-एक, धर्मपुर, कैंट, मसूरी और ऋषिकेश सीट से दो-दो, रायपुर सीट से तीन महिला प्रत्याशी लड़ रही हैं। जिलेभर में महिला वोटरों की संख्या 7,05,658 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related