Uttarakhand Election 2022: भाजपा नेता रविंद्र बजाज ने इस्तीफा देने के बाद शिक्षा मंत्री लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand Election 2022: भाजपा नेता रविंद्र बजाज ने इस्तीफा देने के बाद शिक्षा मंत्री लगाए गंभीर आरोप

गदरपुर, जागरण संवाददाता : भाजपा नेता रविंद्र बजाज ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय पर कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया। अपना इस्तीफा पार्टी संगठन को भेजा करतारपुर रोड स्थित बारात घर में बजाज ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि 10 साल से भाजपा के विधायक पांडेय हैं, जो पांच साल से कैबिनेट मंत्री के पद पर मौजूद है। पांडेय ने विधानसभा में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। कैबिनेट मंत्री ने उनके द्वारा शुरु किए गए कार्यों को रुकवाया। यदि कोई भाजपा से अन्य चुनाव लड़ रहा है तो कैबिनेट मंत्री ने उसे हराने का काम किया है। मंत्री का विरोध कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे थे। पार्टी के सर्वे भी उनके विरोध में जा रहे थे। इसके बावजूद भी हाईकमान द्वारा उनको टिकट दिया गया है। जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान न हो तो पार्टी में रहने का लाभ नहीं है।जल्द चुनाव आयोग से मंजूरी लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करेंगे।

भाजपा से दो दावेदार बने बागी निर्दल चुनाव लडऩे का ऐलान

नानकमत्ता: नानकमत्ता विधानसभा सीट से भाजपा से दो बार के विधायक रहे डा. प्रेम सिंह राणा को तीसरी बार टिकट मिलने से पार्टी में बगावत के सुर शुरु हो गए। टिकट न मिलने से दोनों दावेदारों ने निर्दल से चुनाव लडऩे का ऐलान किया। संघ से जुड़े श्रीपाल राणा एक साल से लगातार चुनाव की तैयारियां कर रहे थे। उन्हें विश्वास था कि भाजपा उन्हें टिकट देगी, मगर पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर प्रेम सिंह राणा को तीसरी बार दे दिया। श्रीपाल राणा ने कहा कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है। वह कार्यकर्ताओं के कहने पर निर्दल से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे दावेदार मुकेश राणा भी निर्दल से चुनाव लडऩे का ऐलान कर चुके हैं। मुकेश पिछले दो विधानसभा चुनाव से टिकट की मांग कर रहे थे। निर्दल लडऩे से भाजपा में खलबली मच गई है। पार्टी इन दोनों लोगों को समझाने की कोशिश करेगी। यदि दोनों निर्दल चुनाव लड़े तो भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाजपा के प्रत्याशी प्रेम ङ्क्षसह राणा का कहना है, कि भाजपा ने उनके ऊपर विश्वास जताया है। जिस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related