Uttarakhand Elcection 2022 : टिकट कटने से आहत भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने की बगावत, रुद्रपुर से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Uttarakhand Elcection 2022 : टिकट कटने से आहत भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने की बगावत, रुद्रपुर से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

रुद्रपुर, उत्‍तराखंड विधानसभा सीट का मुकाबला रोचक हो गया है। टिकट कटने से नाराज विधायक राजकुमार राजकुमार ठुकराल बगावत कर दी है। समर्थकों के साथ बैठक के बाद ठुकरान ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ठुकराल हिंदू एजेंडे पर चुनाव लड़ेंगे और उनकी पहचान भगवा झंडा होगा। वह कल अपना नामांकन पत्र दाख‍िल करेंगे। चुनाव प्रचार के लिए वह जाफरपुर व रुद्रपुर शहर में अपना दफ्तर खोलेंगे। बता दें केि भाजपा ने उनका ट‍िकट काटकर पार्टी ज‍िलाध्‍यक्ष श‍िव अरोड़ा को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। वहीं ठुकराल के न‍िर्दल चुनाव लड़ने पार्टी का चुनौती का सामना करना होगा।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। जिसमें पार्टी ने रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल का टिकट काट दिया है। रुद्रपुर से जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें क‍ि बीते दिनों विधायक ठुकराल के कई विवादित आडियो वायरल हुए थे और मामला हाईकमान तक पहुंच गया था। तब ठुकराल ने प्रेसकांफ्रेंस बुलाकर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी छवि को दूषित करने के लिए आडियो वायरल किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि पार्टी हाई कमान के सामने मैंने अपना पक्ष रख दिया है। जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा। वहीं अब फ‍िर उन्‍होंने कुछ लोगों पर आड‍ियो वायरल कर टिकट कटवाने का आरोप लगाया है।

रुद्रपुर से लगातार दो बार भाजपा से विधायक चुने गए राजकुमार ठुकराल अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। संगठन विरोधी गतिविधियों के उनके कई आडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो चुके हैं। जिनमें वह हाई कमान से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और विधायकों तक पर सवाल उठा चुके हैं। अभी बीते द‍िनों उनके दो आडियो वायरल हुए, जिनमें एक में वह हिंदू संगठनों पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरे में अपनी सरकार के मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा रहे हैं। आडियो में विधायक ठुकराल कहते सुने जा रहे हैं कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को हर काम का पैसा देना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related