देहरादून, 17 सितम्बर 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जिले में कोरोना टीकाकरण महाअभियान की शुरूआत गांधी अस्पताल से की। उनकी मौजूदगी में दो लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव को ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाने की अपील की। इस दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक खजानदास, सीएमओ डा.मनोज उप्रेती, सीएमएस डा. शिखा जंगपांगी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दिनेश चौहान, प्रभारी अस्पताल डा. प्रवीण पंवार, डा. पीएस रावत, एडीआईओ डा. यज्ञदेव थपलियाल, डीपीओ केसी कुकरेती, एएनएस कुसुम शर्मा, नर्सेज एसो. अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला, सीएस राणा, उदयन कुमार, आलोक त्यागी, सीएम राणा, जनार्दन अंथवाल, पूजन नेगी आदि मौजूद रहे।