उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने लंबे समय से रुकी हुई परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके लिए आयोग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर सूचना साझा की गई है। अधिसूचना में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला), राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगितात्मक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी, राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा, सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, अनुदेशक मेंस एग्जाम समेत कई अन्य भर्तियों की रुके हुए एग्जाम की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर विज़िट कर लेना चाहिए।
यहां देखे सभी एग्जाम की डेट
| विज्ञापन संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
| 02-परीक्षा/2021 | स्वास्थ्य कार्यकर्ता(महिला) | 08 मई, 2022 रविवार |
| 06-परीक्षा/2018 | राज्य कृषि उत्पादन मंडीपरिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगितात्मक, | 22 मई, 2022 रविवार |
| 07-परीक्षा/2019 | सहायक सांख्यिकीअधिकारी एवं सहायकशोध अधिकारी | 22 मई, 2022 रविवार |
| 01-परीक्षा/2022 | राजस्व लेखपाल मुख्यपरीक्षा | 19 जून, 2022 रविवार |
| 03-परीक्षा/2022 | सम्मिलित प्रवर/अवर वर्गसहायक | 29 जून, 2022 बुधवार |
| 06-परीक्षा/2019 | सहायक बोरिंगटेक्नीशियन | 03 जुलाई, 2022 रविवार |
| 02-परीक्षा/2022 | अनुदेशक मेंस एग्जाम | 17 जुलाई, 2022 रविवार |
| 23-परीक्षा/2016 | सम्मिलित तकनीकी सेवा(सामान्य चयन) | 07 अगस्त,2022 रविवार |




