सोनिया गांधी का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय

सोनिया गांधी का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का राज्यसभा जाना अब पूरी तरह से तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनको राजस्थान से राज्यसभा का मेंबर बनाने का मन कांग्रेस ने पूरी तरह से बना लिया है।

ऐसे में ये भी लग रहा है कि वो लोकसभा चुनाव भी इस बार न लड़े। इसके पीछे उनकी खराब सेहत का हवाला दिया जा रहा है। बताया जा रही है कि उनकी सेहत की वजह से अप्रैल-मई 2024 में होने वाले आम चुनाव (लोकसभा चुनाव 2024) लडऩा और उनके लिए प्रचार में उतरना उनके लिए अब आसान नहीं है।

इस वजह से कांग्रेस उनको अब राज्यसभा भेजने का मन बना लिया है। इतना ही नहीं इस बार यूपी के रायबरेली से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। ये भी लगभग तय हो गया है। अब ये देखना होगा कि उनकी जगह कांग्रेस किसको टिकट देती है। ये भी सवाल है कि रायबरेली से क्या प्रियंका गांधी को टिकट दिया जा सकता है या नहीं।

Share post:

Popular

More like this
Related