यूपी चुनाव: बाराबंकी में PM मोदी बोले- परिवारवादी चाहते हैं गरीब हमेशा उनके चरणों में रहे और चक्कर लगाए

यूपी चुनाव: बाराबंकी में PM मोदी बोले- परिवारवादी चाहते हैं गरीब हमेशा उनके चरणों में रहे और चक्कर लगाए

बाराबंकी: यूपी चुनाव (UP Chunav 2022) के बीच पीएम मोदी (PM Modi) ने बाराबंकी में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के लोगों का विकास, भारत के विकास को गति देता है। यूपी के लोगों का सामर्थ्य, भारत के सामर्थ्य को बढ़ाता है।

यूपी में इतने दशकों तक जिन घोर परिवारवादियों की सरकारें रहीं, उन्होंने यूपी के सामर्थ्य के साथ इंसाफ नहीं किया। इन परिवारवादियों ने यूपी के लोगों को कभी खुलकर अपना सामर्थ्य दिखाने का अवसर नहीं दिया। घोर परिवारवादी चाहते हैं गरीब हमेशा उनके चरणों में रहे, उनके चक्कर लगाता रहे। हम गरीब की चिंता करते हुए उनके जीवन से मुश्किलें कम करने का काम कर रहे हैं। और इसलिए आज यूपी का गरीब भाजपा के साथ डटकर खड़ा है, एकजुट होकर चुनाव के हर चरण में भाजपा को आशीर्वाद दे रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि यही कोरोना वैक्सीन है जिनके कारण आज युवा स्कूल-कॉलेज जा पा रहे हैं। व्यापार-कारोबार चल पड़ा है। इसलिए यूपी कह रहा है आएगी तो भाजपा ही! आएंगे तो योगी ही। घर और स्कूल में शौचालय हों, गैस कनेक्शन हो, बिजली-पानी कनेक्शन हो, गर्भावस्था के दौरान हज़ारों रुपए की सीधी मदद हो, ऐसे हर काम को हमने पूरे मन से, पूरी लगन से किया। यूपी में हमने जो लाखों घर पीएम आवास योजना के बनाए हैं, वो भी ज्यादातर महिलाओं के ही नाम हैं। जितनी सुविधाएं हमने बहनों को दी हैं, ये किसी की जाति या मज़हब देखकर नहीं दीं। सबसे अधिक लाभ अगर इन योजनाओं का हुआ है तो हमारी दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज की बहनों को हुआ है। अस्पतालों में जो 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज मिल रहा है, उसका भी इन वर्गों की बहनों को लाभ हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related