Union Budget 2022: बजट पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

Union Budget 2022: बजट पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली,  गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बजट (Budget 2022) पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने इसे दूरदर्शी बजट बताया है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा।

शाह ने आगे कहा कि बजट का आकार बढ़ाकर 39.45 लाख करोड़ करना, कोरोनाकाल में भी भारत की तेज़ी से बढती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटा का लक्ष्य 6.9% से घटाकर 6.4% करना बहुत बड़ी उपलब्धि है, मुझे विश्वास है कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत राजकोषीय घाटा को 4% से नीचे लाने में सफल होगा।

 

Budget Reactions 2022: बाकी क्षेत्रों के बराबर लाने का काम किया

शाह ने ट्वीट कर आगे कहा कि आत्म निर्भर भारत का बजट कोरोना के बाद वैश्विक आर्थिक जगत में उत्पन्न हुए अवसरों का दोहन करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा।

उन्होंने ये भी कहा कि मोदी जी ने सहकारिता क्षेत्र में AMT रेट को 18.5% से 15% और सरचार्ज को 12% से 7% घटाकर, दशकों तक सहकारिता क्षेत्र के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करके उसे बाकी क्षेत्रों के बराबर लाने का काम किया है। ये मोदी जी के सहकार से समृद्धि के संकल्प को सिद्ध करने का काम करेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related